केम छो ट्रंप: पुलिसवैन के सिवाय कोई वाहन नहीं घुसेगा मोटेरा में, 2200 बसों की अलग व्यवस्था की गई

अहमदाबाद. इस महीने भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अहमदाबाद दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अहमदाबाद के मोटेरा स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ट्रंप के स्वागत के लिए 'केम छो ट्रम्प' कार्यक्रम होगा। ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी दोनों यहां आएंगे। उनके कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। यहां 300 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए हैं। यह आदेश जारी किए गए हैं कि, 24-25 फरवरी के दरम्यान पुलिस वैन के सिवाय कोई भी वाहन मोटेरा में नहीं घुसने दिया जाए। लोगों के आने-जाने के लिए 2200 बसों की अलग व्यवस्था की गई है।

लोगों को बस में ही फूड पैकेट और पानी दिया जाएगा

लोगों को बस में ही फूड पैकेट और पानी दिया जाएगा

प्रशासन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप नव-निर्मित सरदार पटेल मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे। ऐसे में यहां आमंत्रित लोग सुरक्षा कारणों से पुलिस वाहन के अतिरिक्त अन्य किसी वाहन में मोटेरा नहीं जा सकेंगे। जो लोग मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे, उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही बस में ही फूड पैकेट और पानी दिया जाएगा। जिसे लोगों को स्टेडियम पहुंचने से पहले खत्म करना होगा।

शहर काे रंग-राेगन करके चमकाया जा रहा

शहर काे रंग-राेगन करके चमकाया जा रहा

खास बात यह है कि, कार्यक्रम के दौरान मोटेरा स्टेडियम में खाने पर पाबंदी रहेगी। स्टेडियम के गेट पर ही मुफ्त पानी और छाछ के काउंटर लगाए जाएंगे। ट्रम्प की यात्रा काे लेकर पूरे अहमदाबाद शहर काे रंग-राेगन करके चमकाया जा रहा है। ‘केम छो ट्रम्प' कार्यक्रम एवं रोड-शो में उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिनका पुलिस वेरिफिकेशन हो चुका होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि, कुल 1.25 लाख लोगों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

ट्रंप करीब 210 मिनट तक अहमदाबाद में रहेंगे

ट्रंप करीब 210 मिनट तक अहमदाबाद में रहेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 24-25 फरवरी के दिन करीब 210 मिनट तक अहमदाबाद में रहेंगे। जिसमें करीब 150 मिनट यानि करीब ढाई घंटे तक वह मोटेरा स्‍टेडियम में रहेंगे। ‘केम छो ट्रम्प' के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति साबरमती आश्रम भी जाएंगे। जहां से वह साबरमती रिवरफ्रंट देखेंगे। साथ ही यहां मेकिंग ऑफ महात्मा और आयरनमैन की झांकी भी दिखेगी। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गुजरात का गरबा, पंजाब का भांगड़ा, मणिपुरी, कुचिपुड़ी और भारतनाट्यम की प्रस्तुति भी दी जा सकती हैं। जिसमें बॉलीवुड के कलाकार भी हिस्सा लेंगे।

मुस्लिम समुदाय को अंग्रिम पंक्ति में मिलेगी जगह

मुस्लिम समुदाय को अंग्रिम पंक्ति में मिलेगी जगह

उच्चाधिकारियों के अनुसार, ‘हाउडी मोदी' की तर्ज पर आयोजित होने वाले ‘केम छो ट्रंप' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों के पहुंचने के आसार हैं। कई अल्पसंख्यक ‘हाउडी मोदी' के दौरान ह्यूस्टन में भी शामिल हुए थे। अब ‘केम छो ट्रंप' के दौरान मुस्लिम-बाेहरा समुदाय के आमंत्रितों को अग्रिम पंक्ति में जगह मिलेगी। भारत के साथ ही अमेरिका, अरब-यूएई एवं अन्य मुल्कों से मुस्लिम अहमदाबाद आएंगे। जिनमें अल्पसंख्यक समुदाय के उद्योगपति एवं अन्य काराेबारी भी शामिल होंगे। मुस्लिम समुदाय मोदी-ट्रंप का अभिवादन करते हुए नजर आएगा। ऐसा माना जा रहा है कि, इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों की मौजूदगी सशक्त-भारत की छवि को दर्शाने का काम करेगी।

पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरात आएगा

पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरात आएगा

गुजरात के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई अमेरिकी राष्ट्रपति यहां का दौरा करेंगे। उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त रूप से रैली करने के बाद अहमदाबाद के मोटेरा में 800 करोड़ रुपये की लागत से बने क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे।

इन देशों के राष्ट्रध्यक्ष भी आ चुके हैं गुजरात

इन देशों के राष्ट्रध्यक्ष भी आ चुके हैं गुजरात

राष्ट्रपति ट्रम्प से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जापान के प्रधान मंत्री शिंजो अबे और इजरायल के बेंजामिन नेतन्याहू भी गुजरात आ चुके हैं। इन सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अब यदि ट्रंप अहमदाबाद आते हैं, तो गुजरात पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिये यजमान बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+