शादी में सज-धज कर पहुंची महिलाओं ने पहले उड़ाई दावत, फिर की शर्मनाक करतूत

Agra news, आगरा। आगरा में थाना ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में दो शातिर महिलाओं ने लाखों के गहनों से भरा बैग उड़ा लिया और रफूचक्कर हो गई। खास बात ये थी कि दोनों महिलाएं सजधज कर दावत में आईं। पहले उन्होंने दावत का लुत्फ उठाया और फिर चुपचाप बैग चोरी कर फरार हो गईं। महिलाओं की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

नाचने-गाने में मस्त था परिवार

नाचने-गाने में मस्त था परिवार

बता दें, ताजगंज अंतर्गत शमशाबाद रोड स्थित होटल डैजल में विश्व हिंदू परिषद के महानगर सेवा प्रमुख योगेश वर्मा के बेटे राकेश की शादी का आयोजन था। लेडीज संगीत में परिवार नाच गाने में मस्त था और उसी दौरान उनका गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया।

सीसीटीवी वीडियो में दिखी महिलाओं की करतूत

सीसीटीवी वीडियो में दिखी महिलाओं की करतूत

सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दो संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी, जो पार्टी वाले कपड़ों में दावत का पूरा लुत्फ उठा रही थीं। दावत खाते खाते उन्होंने रेकी की और मौका देखकर रात दस बजे के लगभग गहनों और नकदी का बैग चुराया और वहां से रफूचक्कर हो गईं।

पुलिस कर रही तलाश

पुलिस कर रही तलाश

महिलाओं की तस्वीर सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और पुलिस द्वारा जांच न किये जाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, इस प्रकरण में सीओ सदर उदय राज सिंह ने जल्द खुलासे की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+