दहेज के लिए बहू से किया अमानवीय सलूक, वीडियो बनाकर मायके भेजा

Agra news, आगरा। ताजनगरी आगरा में कार की मांग पूरी करवाने के लिए ससुरालवालों ने अपनी बहू को पहले जमकर पीटा है। फिर पिटाई का वीडियो उसके मायके भेजा दिया। परेशान परिजनों ने एसएसपी के यहां न्याय की गुहार लगाई है। मामला संज्ञान में आते ही सीओ सदर ने तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

शादी में खर्च किए 11 लाख रुपए

शादी में खर्च किए 11 लाख रुपए

मामला थाना सदर के शहीद नगर का है। जगदीशपुरा के खतना निवासी नैना पुत्री उमेश की शादी 22 नवंबर 2015 को शहीद नगर निवासी मुकेश पुत्र राजेश चौधरी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी में उन्होंने 11 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद भी लगातार ससुराली वाले बहू के साथ दहेज के लिए मारपीट कर रहे थे। परेशान युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन बाद में सुलह कर उसे वापस ले गए थे। इसके बाद अब ससुरालियों ने फिर से दहेज की मांग शुरू कर दी।

गले में फंदा डालकर की पिटाई

गले में फंदा डालकर की पिटाई

मायके से मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने बहू के गले में फंदा डालकर उसकी जमकर पिटाई की। जब वह बेहोश हो गए तो पानी छिड़क कर होश में लाए और फिर पीटा। ससुरालियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर मायका पक्ष को भेज दिया। वीडियो देखते ही मायका पक्ष के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

एसएसपी से लगाई मदद की गुहार

एसएसपी से लगाई मदद की गुहार

परिजन भागकर ससुराल पहुंचे और जैसे-तैसे बेटी को बचाया। परिजन घायल बेटी को लेकर एसएसपी कार्यालय पर गुहार लगाने पहुंचे। मामला सीओ सदर के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+