गर्लफ्रेंड की शादी के बाद मिलने पहुंचा प्रेमी, लोगों ने सिर पर बनाया चौराहा
आगरा। ताजनगरी आगरा के खंदौली थाना इलाके में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसके सिर पर चौराहा बना दिया। बताया जा रहा है कि युवक की गर्लफ्रेंड की शादी उसी गांव में हुई थी और वो अपने एक दोस्त के साथ उससे मिलने के लिए आया था। प्रेमी की पिटाई की जानकारी के बाद प्रेमिका ने भी खुद को करंट लगा दिया। वो अभी निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।

बाइक से गांव में चक्कर लगा रहे थे युवक
सादाबाद कस्बा से लगे हुए खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक मोटरसाइकिल पर अज्ञात दो युवक बार-बार चक्कर लगाते दिखे तो ग्रामीणों ने शक के आधार पर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर दोनों युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने जब उन्हें दौड़ाकर पकड़ा तो उन्होंने बताया कि उनमें से एक की गर्लफ्रेंड छह महीने पहले इसी गांव में ब्याही है और वो उससे मिलने की आस में यहां आया था।

गंजा कर सिर पर बनाया चौराहा
इसके बाद ग्रामीणों ने उसको आधा गंजा कर उसके सिर पर चौराहा बना दिया। घटना की जानकारी पर उसकी प्रेमिका ने भी खुद को करंट लगा लिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी ग्रामीण रवि कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications