आगराः लड़की ने की खुदकुशी, मां ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना सदर देवरी रोड स्थित शांति नगर में 16 साल की किशोरी खुशी का शव ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। घटना गुरुवार सुबह 10 बजे के आसपास की है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

किशोरी की मां गीता बेसुध हो गई। मां का आरोप सगे पिता अमर सिंह पर है। मां ने आरोप लगाया है कि वह आए दिन मारपीट किया करता था। साथ ही यह भी कहा कि अमर सिंह अय्याश किस्म का व्यक्ति था। बेटी को आए दिन भला-बुरा कहता था और तेजाब फेंकने की भी धमकी दी थी। अमर सिंह ने दूसरी शादी की है।
करीब 25 साल पहले अमर सिंह की पहली पत्नी और 3 बच्चों की जलकर मौत हुई थी। ऐसा आरोप लगाया गया है कि अमर सिंह ने गर्भवती पत्नी सहित सभी को जलाकर मार दिया था। उसके बाद दूसरी शादी की थी जिस कमरे में किशोरी की लाश लटकी हुई थी उस कमरे की अलमारी में एक सुसाइड नोट भी रखा था, जिस पर एक तमंचा भी रखा था। तमंचा अमर सिंह का बताया जाता है, जिस कुंडे पर किशोरी का शव लटका हुआ था वो काफी ऊंचा है। नीचे कुर्सी लगी हुई थी किशोरी की लंबाई भी अधिक नहीं थी।
सवाल ये उठता कि किशोरी ने खुद से इतनी ऊपर फंदा कैसे लगाया होगा। पूर्व में भी किशोरी की मां थाना सदर में शिकायत दर्ज करा चुकी है। किशोरी की मां शिकायती पत्र भी दिखा रही थी। थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी पिता अमर सिंह को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications