आगराः दोस्तों के साथ मिलकर लड़के ने गर्लफ्रेंड का किया गैंगरेप फिर बीच रास्ते में छोड़ चला गया भोज खाने
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती बीते बुधवार की शाम को बदहवास हालत में भगवान टॉकीज चौराहे पर मिली। जिसे देखकर राहगीर ने उसे न्यू आगरा थाना क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार लिया। इसके बाद अन्य तीन युवकों को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
गर्लफ्रेंड को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद ब्वॉयफ्रेंड अपने फ्लैट पर उसे ले गया और वहां उसने अपने तीन दोस्तों को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। जब युवती की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपितों ने उसे भगवान टॉकीज चौराहे पर ले जाकर छोड़ दिया। इस दौरान जब एक राहगीर की युवती पर नजर पड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस मुख्य आरोपी की लोकेशन ट्रेस किया तो वो अलीगढ़ में मिला।

गर्लफ्रेंड को रूम पर ले गया फिर दोस्तों को बुलाया
इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया फिर अन्य तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के मुताबिक मथुरा का रहने वाला दक्ष से उसकी दोस्ती हुई थी। बुधवार को दक्ष उसे टेंपो से ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित एक फ्लैट में ले गया, जहां तीन और लड़के आ गए। चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया फिर जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्होंने ऑटों से लाकर भगवान टॉकीज के पास छोड़ दिया।

तबीय खराब होने पर पीड़िता को बीच सड़क पर छोड़ा
पीड़िता ने बताया कि गंभीर हालत में घर जाने की हिम्मत जुटाई। लेकिन सिकंदरा पहुंचने के बाद उसकी तबीयत और खराब होने लगी। इसी दौरान अंजान राहगीर ने उसकी मदद की। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने रात में ही सक्रियता दिखाते हुए आरोपी दक्ष को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी रोहन बोत्रे ने बताया कि स्वदनों ने न्यू आगरा थाने में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दक्ष के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications