UP News: शादी में रसगुल्ला खाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक महिला समेत आधा दर्जन घायल
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में शादी में भोजन के दौरान रसगुल्ले खाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
वहीं सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने के साथ ही मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी आनंद कुमार पांडेय द्वारा बताया गया कि दावत में खाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें एक महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के नयावास रोड पर स्थित बृजभान कुशवाहा के यहां शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए मेहमान मनोज शर्मा अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा था। मनोज और उसके साथी रसगुल्ले खा रहे थे, इसी बीच योगेश और उसकी मां भगवानी देवी से किसी बात को लेकर मनोज की कहासुनी हो गई।
कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। उसके बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडा निकाल लिए और एक दूसरे पर हमला कर दिए। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले।
मारपीट में भगवानी देवी पत्नी बृजभान सिंह और उनका बेटा योगेश सिंह घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष से मनोज, कैलाश, धर्मेंद्र और पवन आदि लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
दोनों पक्ष के घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष शमशाबाद अनिल शर्मा द्वारा बताया गया कि रसगुल्ला खाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायती पत्र के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications