UP News: शराबी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, सोते समय पेट्रोल डालकर लगाई आग, फिर दरवाजा बंद कर भागा

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी में विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति पेट्रोल पंप पर गया और दो गैलन में पेट्रोल खरीद कर लाया।

वह पेट्रोल गैलन में लेकर घर पहुंचा इस दौरान उसकी पत्नी सो रही थी। सो रही पत्नी के ऊपर उसने गैलन से पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगाने के बाद उसकी पत्नी जब चिल्लाने लगी तो वह बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया।

UP News: Drunken husband burns wife alive, sets fire while she sleeps

यह पूरा मामला आगरा जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के पथौली गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में राकेश नामक एक शख्स अपनी पत्नी अनीता के साथ रहता था। उसके साथ उसके बेटे करण और अर्जुन भी रहते थे।

बेटों द्वारा बताया गया कि उसके पिता अक्सर घर पर शराब पीकर आते थे जिसे लेकर उसकी माता अनीता और उसके पिता के बीच विवाद होता था। मंगलवार की रात भी उसके पिता शराब पीकर घर आए।

बेटे ने बताया कि शराब पीकर पिता के आने के चलते उसकी मम्मी ने उन्हें काफी डांट फटकार लगाई। इस बात से नाराज होकर उसके पिता रात में ही घर से बाहर निकल गए। उसके बाद रात करीब 2 बजे पेट्रोल लेकर आए और घर में सो रही मां के ऊपर छिड़ककर आग लगा दिए।

आग लगाने के बाद पिता नए दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया और कुंडी लगा दी तथा भाग निकले। मां अनीता की आवाज सुनकर दोनों बेटे दौड़ते हुए कमरे की तरफ पहुंचे। बेटों द्वारा आवाज लगाने के बाद पड़ोसी भी पहुंच गए और पानी डालकर लोगों ने आग पर काबू पाया।

रात में ही गंभीर रूप से झुलस चुकी अनीता को उसके बेटे और पड़ोस के लोग अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और बेटे की शिकायत पर आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर ली।

डीसीपी सूरज राय द्वारा बताया गया कि बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। मृतका का पति और उसका बड़ा बेटा जमीन बेचना चाहते थे लेकिन मृतका इसका विरोध कर रही थी। कहा जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर राकेश ने अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+