UP News: दवा लेने आई महिला के साथ डॉक्टर कर रहा था गंदा काम, लोगों ने पकड़कर चप्पलों से की पिटाई
UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में गुप्त बीमारी की दवा लेने आई एक महिला ने एक झोलाछाप डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के परिजनों द्वारा डॉक्टर की चप्पलों से पिटाई की गई उसके बाद उसे पड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
यह घटना आगरा जनपद के खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा मार्ग स्थित मार्केट की है। बताया जा रहा है कि एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीय महिला झोलाछाप डॉक्टर के यहां गुप्त बीमारी की दवा लेने के लिए गई थी। महिला के साथ उसकी ननद भी गई हुई थी। आरोप है कि महिला ने डॉक्टर को अपनी बीमारी बताई।

उसके बाद डॉक्टर ने एक पर्चे पर दवा का नाम लिखकर महिला की ननद को दवा लाने के लिए भेज दिया। इस दौरान महिला डॉक्टर के पास अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद जब महिला की ननद वहां पहुंची तो महिला ने उसे पूरा वाकया बताया।
सूचना मिलने के बाद महिला का पति और परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और डॉक्टर की पिटाई करने लगे। शरीर डॉक्टर की पिटाई होता देख वहां हड़कंप मच गया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पुलिस को फोन करके सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और डॉक्टर को हिरासत में ले ली। मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications