'मेरी बहन ने मौत से एक घंटे पहले मुझसे बात की थी वह आत्महत्या नहीं कर सकती...' अब कॉल डिटेल से खुलेगा राज

Agra News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नर्सिग कोर्स कर रही एक छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटकते मिला है। वह किराए के मकान में रहकर पढ़ाई और नौकरी दोनों कर रही थी। बहन ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आगरा के खंदारी स्थित शास्त्री नगर में नर्सिंग की छात्रा सेजल का शव फंदे से लटकता मिला था। उसने मरने से पहले अपनी बहन से बात की थी। सेजल गांव जुडैला, बेवर, मैनपुरी की रहने वाली है। इन दिनों वह हाईवे स्थित एक हाॅस्पिटल से इंटर्नशिप कर रही थी। वह शास्त्री नगर में किराए के मकान में साथी छात्रा कोमल के साथ रहती थी। सेजल के पिता की 11 साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह पैथोलॉजी चलाते थे।

agra

बुधवार को सेजल ने परीक्षा नहीं दी थी। शाम को ड्यूटी पर नहीं गई। फोन नहीं उठाने पर छोटी बहन ईवा ने मकान मालिक को फोन किया था। वह कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। जिस कमरे में छात्रा रह रही थी, उसकी तलाशी ली गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी जांच की। मगर, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। शाम उसने अपनी बहन से बात की थी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। कॉल डिटेल से पता चलेगा कि उसने और कितने लोगों से बात की।

उधर, बहन ईवा का कहना है कि उसने बहन से शाम 5 बजे बात की थी। वह नहाने जाने की कह रही थी। एक घंटे बाद फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ। बाद में उसने कोमल और मकान मालिक को बताया। जब तक वह लोग कमरे में पहुंचे, बहुत देर हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+