पीठासीन अधिकारी ने भाजपा के पक्ष में डलवाया वोट, आगरा के बूथ पर बुजुर्ग के परिजन ने लगाया आरोप
पीठासीन अधिकारी ने भाजपा के पक्ष में डलवाया वोट, आगरा के बूथ पर बुजुर्ग के परिजन ने लगाया आरोप
आगरा, 10 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग के बीच आगरा जिले के पिनाहट में भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप पीठासीन अधिकारी पर लगा है। यह आरोप बुजुर्ग मतदाता के परिजनों ने लगाया है। बुजुर्ग मतदाता के परिजनों का कहना है कि वो बीएसपी को वोट देना चाहते थे, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने भाजपा को वोट डाल दिया। जिसके बाद बूथ संख्या 126 उदयपुर खालसा पर उन्होंने हंगामा किया और पीठासीन अधिकारी को बदने की मांग की।

Recommended Video
दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए बुजुर्ग मतदाताओं को इस बार बैलेट पेपर की सुविधा दी गई है। गुरुवार को पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर खालसा में बूथ संख्य 126 पर बुजुर्ग मतदाता ने पीठासीन अधिकारी पर भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग के आरोप के बाद बूथ संख्य 126 पर हंगामा शुरू हो गया है और पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। तो वहीं, सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कर रहे है।
भारत समाचार की खबर के मुताबिक, बुजुर्ग मतदाता बीएसपी को वोट देना चाहते थे, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने भाजपा को वोट डाल दिया। जिसके बाद बूथ संख्या 126 उदयपुर खालसा पर उन्होंने हंगामा किया और पीठासीन अधिकारी को बदने की मांग की। बुजुर्ग के साथ गए शख्स ने बताया कि मुझे उनके साथ अंदर नहीं जाने दिया गया। अधिकारियों ने कहा हम वोट डलवा देंगे। जब बुजुर्ग मतदाता जब मतदान केंद्र से बाहर आए तो उन्होंने कहा कि इन्होंने (पीठासीन अधिकारी) ने अपने आप वोट डाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications