UP: आगरा-मथुरा में मिला दक्षिण अफ्रीका का कोरोना स्ट्रेन, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

UP: आगरा-मथुरा में मिला दक्षिण अफ्रीका का कोरोना स्ट्रेन, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

आगरा। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। इसी बीच आगरा के तीन और मथुरा जिले की एक महिला में दक्षिण अफ्रीका के स्ट्रेन मिलने की पुष्टि हुई है। जबकि एक अन्य में 'न्यू म्यूटेड स्ट्रेन' का भी पता चला है। तो वहीं, नए स्ट्रेन सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए लोगों की भी हिस्ट्री तैरायर करने के साथ इन पर भी निगरानी रखा रहा है।

UP: coronavirus new South African strain found in Agra-Mathura

खबरों के मुताबिक, आगरा जिले में नए मरीजों में से 10 प्रतिशत के नमूने मांगे गए थे। एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायलॉजी विभाग से कुल 10 संक्रमितों के नमूने केजीएमयू लखनऊ को भेजे गए थे। इनमें से सात की जांच हो गई है। केजीएमयू ने इनकी रिपोर्ट भेजी है। इनमें से तीन में दक्षिण अफ्रीका का स्ट्रेन (एल501वाई, ई484के) पाए गए हैं। जबकि एक में नया म्यूटेड स्ट्रेन पाया गया है। यह रंग बदलता रहता है। तो वहीं, बरसाना के कमई गांव की रहने वाली 50 वर्षीय महिला में दक्षिण अफ्रीका के कोविड स्ट्रेन पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिजनों की जांच की, जिसमें उसका पति, 25 वर्षीय बेटा और बहू भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। तीनों को अलग आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इनके सैंपल भी जीनोमिक सिक्वेंसिस जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रचना गुप्ता ने दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन की पुष्टि करते हुए विभागीय अधिकारियों को गांव में सर्वे और जांच अभियान चलाए जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत गांव के सभी लोगों की कोरोना जांच होगी।

कोविड-19 के शुक्रवार को प्रदेश में आए 1032 नए मामले
वहीं, उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,824 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1032 नए मामले सामने आए हैं। तो वहीं, कोविड-19 संक्रमण के कारण प्रदेश में अब तक 8,779 लोगों की मौत हो गई है। बताया कि इस समय प्रदेश में कोरोना वायरस से रिकवरी का प्रतिशत 97.6 प्रतिशत चल रहा है। कुछ समय पहले रिकवरी का प्रतिशत 89.25 था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+