दूल्हे ने 7 फेरे लेने से पहले डाला यूपी चुनाव में वोट, बिना दहेज शादी कर पेश की मिसाल
आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का आज मतदान हो रहा है। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। जहां वोट डाले जा रहे हैं, उनमें आगरा-मथुरा और गाजियाबाद जैसे जिले शामिल हैं। पहले चरण में कुल 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाता मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं। कुछ मतदाता ऐसे हैं, जिनकी आज शादी हो रही है। एक युवा मतदाता की शादी अछनेरा के गांव में हुई, उसने बतौर दूल्हा मंडप में पहुंचने से पहले अपना वोट डाला।
Recommended Video

दूल्हे भूपेंद्र चौधरी के एक परिजन ने सुबह बताया कि, 'आज बेटे की शादी हो रही है। बारात शाम को ससुराल रवाना होगी। सभी तैयारियों में जुटे हैं। ब्याह की जरूरी रस्में और फेरे देर शाम होंगे। इससे पहले हमने यूपी के चुनाव में वोट डाला है।'

बता दें कि, भूपेंद्र चौधरी आगरा में प्रारंभिक पढ़ाई करके दिल्ली में रहे और तैयारी के बाद पीसीएस में चयन हुआ। वह क्षेत्रीय वन अधिकारी बन गए। इसी महीने उनकी नियुक्ति होगी। उनके परिजनों ने बताया कि, बेटे के पास होने के बाद सरकारी नौकरी पक्की हो गई थी। उसके बाद रिश्ते आने लगे। लगभग सात महीने पहले अछनेरा के गांव कचोरा निवासी ग्राम रोजगार सेवक हरीशचंद की पुत्री पूजा चौधरी का रिश्ता आया।

भूपेंद्र की दुल्हन पूजा भी मतदान करने गईं। पूजा मेधावी छात्रा हैं, जिन्होंने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल में पहला नंबर हासिल किया था। उन्होंने आगरा कालेज से केमिस्ट्री में प्रथम श्रेणी में एमएससी किया। भूपेंद्र से विवाह के आज उनके नए जीवन का सफर शुरू होगा। दोनों के ब्याह की खास बात यह है कि, यह शादी बिना दहेज हो रही है। फेसबुक और ट्विटर पर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं। लोग तारीफ कर रहे हैं। यहां पढ़ें: कौन हैं भूपेंद्र चौधरी?
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications