UP News: सज-धजकर पहुंचा कपल फिर 'नाला में पहनाई वरमाला', कॉलोनी के लोग रहे मौजूद, जाने क्यों उठाया ऐसा कदम
UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आगरा जनपद में प्रशासन द्वारा नाले की सफाई न करने के चलते परेशान एक दंपति द्वारा अपनी मैरिज एनिवर्सरी नाले में मनाई गई। मैरिज एनिवर्सरी में कॉलोनी से काफी संख्या में लोग भी शामिल हुए थे। [Video अंत में है।]
इस दौरान दंपति समेत शामिल लोग अपने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन भी किया और सरकार तथा जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी किए। नाले की सफाई के लिए आगरा जनपद में अनोखे तरीके से किया गया विरोध लोगों में चर्चा का विषयक बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि आगरा जनपद के नगला कली-रजरई रोड पर नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता है जिसके चलते सड़क टूट गई है। सड़क टूट जाने के चलते लोग नाले के पानी से ही आते जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास करीब 30 से अधिक कॉलोनी है और सभी लोगों को काफी समस्या होती है।
लोगों ने इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व में कुछ कॉलोनी के लोगों द्वारा "विकास नहीं तो वोट नहीं" के बैनर भी लगाए गए थे बावजूद इसके अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
ऐसे में पुष्पांजलि होम्स कॉलोनी में रहने वाले श्री भगवान शर्मा द्वारा सड़क निर्माण करवाने और नाले की साफ सफाई के लिए अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया गया। श्री भगवान शर्मा की मैरिज एनिवर्सरी 4 फरवरी को थी।
ऐसे में उन्होंने बाकायदा इनविटेशन कार्ड छपवाकर नाले में मैरिज एनिवर्सरी मनाने की योजना बनाइ। इनविटेशन कार्ड पर उन्होंने कार्यक्रम का स्थल पुष्प दीप छपवाया। तय कार्यक्रम के अनुसार 4 फरवरी को दूल्हा बनकर श्री भगवान शर्मा अपनी पत्नी उमा शर्मा के साथ नाले पर पहुंचे।
देखें Video-
नाले पर ही पति-पत्नी ने एक दूसरे को माला पहनाई और अपनी 17वीं एनिवर्सरी मनाते हुए विरोध जताया। दोनों ने कहा कि इस तरीके से विरोध करने पर हो सकता है कि एडीए को उनकी परेशानी समझ में आ जाए और सड़क का निर्माण करवा दिया जाय। फिलहाल अनोखे तरीके से मनाई गई मैरिज एनिवर्सरी लोगों में चर्चा कभी से बनी हुई है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications