शीत लहर के चलते ताज नगरी में कम हुए पर्यटक

आगरा। पूरे उत्तर भारत के शीत लहर की चपेट में होने की वजह से ताज महल आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई है। कोहरे की घनी चादर में लिपटी ताज नगरी में दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Taj Mahal

यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के दृश्यता घटकर शून्य हो गई। घने कोहरे की वजह से वाहन कछुए की रफ्तार से आगे बढ़े। मौसम विज्ञानियों ने आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु तक पहुंचने की आशंका जताई है।

कोहरे की वजह से ताज एक्सप्रेस रद्द कर दी गई और दर्जनों अन्य ट्रेनें कई घंटों की देरी से आगरा छावनी स्टेशन पहुंचीं। ताज महल के आसपास कुछ पर्यटक शॉल में लिपटे और ठंड से ठिठुरते नजर आए।

जिला मजिस्ट्रेट पंकज कुमार ने सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे के बाद कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। ईसाई मिशनरी स्कूल क्रिसमस के मद्देनजर पहले ही बंद कर दिए गए हैं। जिला कृषि विभाग ने कहा है कि गेहूं की फसल के लिए तापमान में आई यह गिरावट फायदेमंद है, लेकिन आलू की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+