Agra: जिस घर में करने गया था चोरी, वहीं फंदे पर झूल गया चोर, पकडे जाने के डर से उठाया खौफनाक कदम
ताजनगरी आगरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार रात एक घर में घुसे चोर ने पकडे जाने के डर से आत्महत्या कर ली। हुआ ये कि चोर की आहट से घरवाले जाग गए और चिल्लाकर आसपास के लोगों को इखट्टा कर लिया। ये देख चोर ने खुदको एक कमरे बंद कर लिया। घरवालों ने बाहर से कुंडी लगा दी। पुलिस के आने पर जब दरवाजा खोला गया तो चोर फांसी पर झूल रहा था।
गाँव में घुसा चोर
बता दें कि पूरा मामला आगरा के थाना बाह के गांव बिजकौली का है। यहां मदन गोपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को करीब ढाई बजे तीन युवक गांव में बाइक से इधर-उधर घूम रहे थे। इसकी सूचना पर आस-पास के अन्य ग्रामीण भी जाग गए। जिसके बाद रात में ही चोरों की तलाश की गई, लेकिन कोई नहीं मिला।

चोर ने अंदर से लगाई कुंडी
मदन लाल ने बताया कि जब कोई नहीं मिला तो सभी अपने-अपने घर जाकर सो गए। वहीं जब मदनलाल घर पहुंचे तो देखा बहू घर के बाहर टहल रही है, वो काफी परेशान है। उससे पूछा किया क्या हुआ, तो उसने बताया कि कोई घर के अंदर घुस गया है। इसके बाद तत्काल उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इखट्टा कर लिया। इतने में चोर ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। फिर परिजनों ने भी बाहर से कुंडी लगा दी।

पुलिस को दी सूचना
इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बटेश्वर पुलिस चौकी पर चोर के बारे में सूचना दी। साथ ही डायल-112 पर भी कॉल कर दिया। थोड़ी ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा खटखटाया और चोर को बाहर आने के लिए कहा। लेकिन अंदर से कोई भी हलचल सुनाई नहीं दी। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो उसे तोड़ा गया।

फंदे पर लटका था चोर, मौत
दरवाजा टूटते ही अंदर देखा तो सब दंग रह गए। एक युवक गमछे से फांसी के फंदे पर झूल रहा था। तुरंत उसे नीचे उतारा गया। उसे अस्पताल भिजवाया गया। मगर, उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी अनुसार युवक के पास एक पैन कार्ड मिला है, जिस पर भानु प्रताप पुणे लिखा है। इसके अलावा उसके हाथ पर जय मां संतोषी मां, जय मां दुर्गा मां गुदा हुआ था। इसके साथ ही रानी भी लिखा हुआ है। अब पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। गांव वालों का कहना है कि पकडे़ जाने के डर से उसने सुसाइड कर लिया है।
हाथ पर गुदा है टैटू, नहीं हुई शिनाख्त
थाना प्रभारी वह कुलदीप दीक्षित ने बताया, घर में चोर के बंद होने की सूचना मिली थी। मौके पर गए थे। काफी देर गेट खुलवाने का प्रयास किया। जब गेट नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर युवक फंदे से लटका था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications