Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'द सुप्रीम कोर्ट ऑफ द शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन' पहुंचा Agra, SCO के 45 सदस्यों ने किया ताज का दीदार

SCO डेलिगेशन के 45 सदस्यों ने आज आगरा पंहुच कर ताजमहल का दीदार किया। इन पलों को यादगार बनाने के लिए सभी डेलीगेट्स ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई। इस पूरी ट्रिप के दौरान डेलीगेट्स ताजमहल की तारीफ करते नहीं थके।

The Supreme Court of the Shanghai Cooperation Organisation reached Agra 45 members visited Taj

द सुप्रीम कोर्ट ऑफ द शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन का डेलिगेशन आगरा पहुँचा। इस डेलिगेशन में लगभग 45 लोग शामिल थे, जिन्होंने ताजमहल का दीदार किया और फिर उसके बाद आगरा किले का भी भ्रमण किया। दोनों ही ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण कर द सुप्रीम कोर्ट ऑफ द शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के डेलीगेट्स काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने ऐतिहासिक स्मारकों के इतिहास को जाना, साथ ही इन पलों को यादगार बनाए रखने के लिए फ़ोटो भी खिंचवाए।

The Supreme Court of the Shanghai Cooperation Organisation reached Agra 45 members visited Taj

डेलिगेशन के 45 सदस्यों ने किया ताजमहल का दीदार
भारत भ्रमण पर आए शंघाई सहयोग संगठन के सर्वोच्च न्यायालय के अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि दल के सदस्य विशेष विमान से सुबह खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद वे सभी यहाँ से सीधे आईटीसी मुगल पहुँचे। उसके बाद शिल्पग्राम से होते हुए गोल्फ कोर्ट और फिर ताजमहल पहुँचे। ताजमहल में उन्होंने लगभग डेढ़ घंटा बिताया और ताजमहल को करीब से देखा। इस दौरान सभी ने गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास व उसकी वास्तुकला की जानकरी ली। आपको बता दें कि इस डेलिगेशन में लगभग 45 लोग शामिल थे।
डायना बेंच पर बैठकर खिंचवाए फोटो
वहीं इन पलों को यादगार बनाने के लिए सभी डेलीगेट्स ने ताजमहल में फ़ोटो भी खिंचवाए। इस दौरान सभी डेलीगेट्स ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाकर इन पलों को अपने लिए और ज्यादा यादगार बनाया, साथ ही ग्रुप फ़ोटो भी कराया। बता दें कि इस पूरी ट्रिप के दौरान डेलीगेट्स काफी उत्साहित नजर आए और ताजमहल की तारीफ करते नहीं थके।

The Supreme Court of the Shanghai Cooperation Organisation reached Agra 45 members visited Taj

Recommended Video

    India ने Pakistan को भेजा न्योता, SCO Meet के लिए Bilawal Bhutto को Goa बुलाया | वनइंडिया हिंदी

    जानिए क्या है शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ?
    शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक अंतर सरकारी संगठन है। यह संगठन राजनीति, अर्थशास्त्र, विकास और सेना के मुद्दों पर केंद्रित है। इसकी शुरुआत 1996 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान के नेताओं द्वारा 'शंघाई फाइव' के रूप में हुई थी। वर्तमान में संगठन के आठ सदस्य देश शामिल हैं। इन देशों की सूची में भारत, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान सहित चार पर्यवेक्षक देश और छह संवाद भागीदार (Dialogue Partners) देश शामिल हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+