आज मुश्किल होगा ताज महल का दीदार, 4 घंटे रहेगा पर्यटकों के लिए बंद

taj mahal

अगर आज आप ताज महल का दीदार करने की सोच रहे हैं तो इससे पहले आपके लिए यह खबर काफी जरूरी है। एक तरफ पहले से ही कोहरे की वजह से लोगों को ताज का दीदार करने में दिक्कत हो रही है तो दूसरी तरफ विदेशी मेहमान के लिए आज तेजमहल को पर्यटकों के लिए 4 घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा। दरअसल आज गुयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद इरफान आगरा जा रहे हैँ। वह यहां पर ताज महल का दीदार करेंगे। राष्ट्रपति शाम 4.15 बजे ताजमहल का दीदार करने के लिए पुहंचेंगे और तकरीबन 6.30 बजे तक यहां रहेंगे। ऐसे में उनके ताजमहल पहुंचने और वहां से निकलने के बीच ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट की टिकट खिड़की को बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान आम पर्यटक ताजमहल का दीदार नहीं कर पाएंगे।

वीआईपी मूवमेंट के चलते आज दोपहर सवा दो बजे ताजमहल को आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। जबकि सवा तीन बचे ताजमहल के भीतर जो भी पर्यटक होंगे उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। जिसके बाद गुयाना के राष्ट्रपति ताजमहल का दीदार करने के लिए पुहंचेंगे। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर राजकुमार पटेल ने बताया कि इस दौरान टिकट विंडो को भी बंद कर दिया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति के यहां आने से एक घंटे पहले ताजमहल को खाली करा लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+