ताजमहल का म्यूजियम खुला: सभी को मिलेगी फ्री-एंट्री, यहीं है रंग बदलने वाली प्लेट, 16 तरह के पत्थर
आगरा। विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल के दीदार करने वालों के लिए खुशखबरी है। यहां ताजमहल का म्यूजियम (संग्रहालय) पर्यटकों के लिए खुला है। इसमें देशी विदेशी सभी पर्यटक अब फ्री-एंट्री पा सकेंगे। इसकी टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखी गई है। ताजमहल संग्रहालय प्रभारी व सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद् आरके सिंह ने बताया कि, इस संग्रहालय में देखने के लिए बहुत-सी प्राचीन वस्तुएं हैं। उन्होंने कहा कि, यहां 16 तरह के वो पत्थर भी रखे हैं, जिनका इस्तेमाल सैकड़ों साल पहले ताजमहल को बनाने में किया गया था।

ताजमहल म्यूजियम में देख सकेंगे अनोखी चीजें
इस म्यूजियम में ताजमहल से जुड़ी कई ऐसी चीजें रखी हैं, जिन्हें देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। यहां पर काओलाइट (Kaolinite) से बनी वो थाली भी है, जिस पर कोई जहरीला खाना परोसा जाता तो उसका रंग बदल जाता। कहा जाता है कि, बादशाह को दिया जाने वाला खाना इसी से जांचा जाता था।

जहरीले खाने की पहचान हो जाती है
ताजमहल के म्यूजियम के प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि, यहां हमने बादशाह द्वारा इस्तेमाल की गई प्लेट को भी रखा है। जिसके बारे में जानकर कोई भी हैरान रह जाता है। इसके अलावा ताजमहल का सैकड़ों बरस पहले का नक्शा भी प्रदर्शित किया गया है। अच्छी बात यह भी है कि अब इस म्यूजियम को सभी लोगों के लिए फ्री किया गया है।
Recommended Video

सैकड़ों साल पुराना नक्शा भी सामने आया
ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है। यह यमुना नदी के पास बनाया गया था। ताजमहल-परिसर में वैसे तो पर्यटकों के लिए बहुत-सी चीजें हैं, मगर इसके म्यूजियम को हाल ही सार्वजनिक किया गया है। अब ताजमहल से जुड़ी चीजों को लोग म्यूजियम में भी देख सकेंगे।

मुमताज की कब्र बाद में यहां लाई गई
ताजमहल के अंदर भारत की ऐतिहासिकता और भव्यता का अहसास होता है। बहुत से लोग मानते हैं कि ताजमहल में मुमताज की कब्र दफनाई गई थी, हालांकि यह सच नहीं है। मुमताज की कब्र मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में दफन की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications