आगरा: जल्द डबल रेट पर बिकेगा ताज महल का टिकट

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अगर आप आगरा में जाकर ताज महल देखने का कोई कार्यक्रम बना रहे हैं तो तैयार रहिए कि आपकी जेब और ढ़ीली होगी। दरअसल ताजमहल की एंट्री फीस महंगी होने जा रही है।

Taj Mahal entry ticket rates to get doubled

अब इसे भारतीयों के लिए 40 रुपये और विदेशी सैलानियों के लिए 1000 रुपये करने का प्रस्ताव है। अभी भारतीयों से लिए जाते हैं 20 रुपये और विदेशियों से 750 रुपये एंट्री फीस के रूप में। इसमें से 250 रुपये आर्किलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) के खाते में जाते हैं। दरअसल ताजमहल में एंट्री फीस की में आगरा विकास प्राधिकरण और आर्किलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) का हिस्सा रहता है।

एएसआई के सूत्रों ने बताया कि आगरा विकास प्राधिकरण ने अब एंट्री को दुगुना करने का मन बनाया है। हालांकि भी तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

ताजमहल में घटेंगे सैलानी

जानकारों का कहना है कि एंट्री फीस को लेकर कोई फैसला आगरा विकास प्राधिकरण और एएसआई मिलकर ही करते हैं। जानकारों का कहना है कि आगरा विकास प्राधिकरण के फैसले से ताज महल में एंट्री फीस बहुत बढ़ जाएगी। इसके चलते इधर आने वाले सैलानियों की तादाद काफी घट सकती है।

इस बीच, ब्रिटिश मूल की भारतीय नागरिक जिलियन राइट ने कहा कि वे जब भी आगरा में जाती हैं तो उनसे विदेशी पर्यटक से ली जाने वाली एंट्री फीस ली जाती है। उनके बार-बार कहने-बताने के बावजूद कि वह भारतीय हैं वहां पर कोई नहीं सुनता। बताते चलें कि जिलियन राइट ने श्रीलाल शुक्ल और राही मासूम रजा के उपन्यासों का अंग्रेजी में अनुवाद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+