खून से लाल हो गई मोहब्‍बत के शहर आगरा की सड़क, सरेबाजार छात्र की गोली मारकर हत्या

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे एक छात्र को कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया। आगरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाह के विक्रमपुर निवासी 15 वर्षीय विमल कक्षा नौ का छात्र था।

Murder

सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। रास्ते में अज्ञात हमलावारों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से घायल विमल की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही छात्र के घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने छानबीन कर छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+