'निर्दयी कार चालक' ने सड़क पर लेटे स्ट्रीट डॉग को कार से कुचलकर मार डाला, वीडियो देख लोगों का खौल उठा खून

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा जनपद में एक कार चालक में सड़क पर सो रहे स्ट्रीट डॉग के ऊपर कार चढ़ा दिया। कार से कुचलकर कार चालक ने डॉग को मार डाला।

इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों द्वारा वाहन चालक के ऊपर कारवाई करने की मांग की गई है। वही इस मामले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष द्वारा भी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

street-dog-lying-on-the-road-was-crushed-to-death-by-a-car

सोशल मीडिया में वायरल हुआ यह वीडियो आगरा जनपद के गोविंद नगर के हसनपुरा रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो कुत्ते सड़क पर लेटे हुए थे। उनके समीप में ही एक अर्टिगा कार खड़ी थी।

कार चालक अचानक कर चालू करके कार को आगे बढ़ा देता है। इस दौरान सड़क पर सो रहे कुत्ते के ऊपर कार का एक पहिया चढ़ जाता है। पहिया चढ़ने के बाद वाहन में बैठा एक व्यक्ति विंडो से झांक कर कुत्ते को देखता है।

विंडो से उसने देखा कि पहिए के नीचे कुत्ता दबा हुआ था। उसके बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोका और कार के पहिए से कुत्ते को रौंदता हुआ वह कार को आगे बढ़ा देता है। ऊपर से कार गुजरने के कारण कुत्ते की मौत हो जाती है।

कुत्ते की मौत हो जाने के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो जाते हैं। कहा जा रहा है कि उसके बाद लोगों द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो चुकी थी। उसके बाद लोगों द्वारा वाहन में सवार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

वही स्ट्रीट डॉग की मौत हो जाने के बाद कॉलोनी की रहने वाली एक महिला द्वारा उसका अंतिम संस्कार किया गया। मामले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार द्वारा शाहगंज थाने में तहरीर देकर वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+