'अतरंगी रे' की शूटिंग के लिए आगरा पहुंचे अक्षय कुमार, ताज में रिपोर्टिंग का सारा अली खान ने शेयर किया VIDEO
Sara

आगरा में शुरू हुई फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग
फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही है, इसकी शूटिंग सोमवार को आगरा जिले में शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे से बॉलीवुड के तीनों कलाकारों ने शूटिंग शुरू की, जिसमें अक्षय कुमार शाहजहां के रूप में नजर आए। उनके तीन सीन रॉयल गेट, वाटर चैनल और रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान फिल्म कलाकारों की एक झलक पाने के लिए सैलानियों की भीड़ पहुंच गई, जिसे कलाकारों से दूर रखने में मशक्कत करनी पड़ी। तो वहीं, एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा अली खान रिपोर्टिंग करती नजर आ रही हैं।
सारा अली खान ने वीडियो किया शेयर
सारा अली खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नमस्ते दर्शकों, ताजमहल में आपका स्वागत है।' साथ ही रिपोटिंग करते हुए सारा अली खान के कहा, 'तो दर्शकों हमारे पास है एक ऐतिहासिक अतिथि 'शाहजहां', ताजमहल को दिखाने के बाद अक्षय कुमार को दिखाया। हालांकि, अक्षय कुमार ने वीडिया में कहा कि जैसा कि आप लोगों ने देखा इन्होंने राइम करने की कोशिश की। इससे घटिया राइम आजतक नहीं हुआ। लेकिन कोशिश करने वालों की हार नहीं होती करते रहो।' एक मिनट 21 सेकण्ड के वीडियो में सारा अली खान ने ताज महल के दर्शन भी दर्शकों करवाए। इस वीडियो को अभी तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

'अतरंगी रे' फिल्म में सारा अली खान डबल रोल में आएंगी नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अतरंगी रे' में सारा अली खान का डबल रोल में नजर आएंगी। फिल्म में वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म के कई अंश तमिलनाडु में शूट हो चुके हैं। आगरा में फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग ताजमहल, मेहताब बाग, आगरा फोर्ट सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, सेंट जोंस कॉलेज, स्ट्रैची ब्रिज, पुराना आगरा समेत चंबल के बीहड़ों में भी होगी।

अक्षय ने लिखा-वाह! ताज
ताजमहल में आए अक्षय कुमार ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो जारी किया, जिसमें वह गुलाब का फूल लेकर रॉयल गेट पर हैं और डांस कर रहे हैं। पीछे नीले आसमान पर बादलों के नीचे ताजमहल नजर आ रहा है। अक्षय कुमार ने इस पर लिखा है...वाह! ताज।

सारा और अक्षय ने शेयर किए फोटो और वीडियो
इससे पहले सारा अली खान और अक्षय कुमार ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आगरा के फोटो और वीडियो शेयर किए थे। अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ा एक बिहाइंड द सेट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह ताज महल के सामने डांस करते दिख रहे हैं। वहीं, सारा अली खान ने फिल्म से जुडी अक्षय कुमार की तस्वीर शेयर की है।












Click it and Unblock the Notifications