उत्तराखंड की पत्रकारिता की छात्रा संगीता बुधलाकोटी ने जीता मिसेज यूनिवर्स मल्टी टेलेंट का खिताब
आगरा। उत्तराखंड की रहने वाली संगीता बुधलाकोटी ने मिसेज यूनिवर्स मल्टी टेलेंट का खिताब जीता है। संगीता पत्रकारिता की छात्रा हैं। आगरा में यश इवेंट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में उन्हें ये खिताब हासिल हुआ। प्रतियोगिता में देश-विदेश से 213 प्रतिभागी शामिल हुए थे। आखिरी राउंड में बचे 50 प्रतिभागियों से टेलेंट राउंड के आधार पर 'मिसेज यूनिवर्स मल्टी टेलेंट' चुना जाना था। इसके लिए टॉप-6 में शॉर्ट प्रश्न के आधार पर संगीता विजेता बनीं। संवाददाता के अनुसार, प्रतियोगिता का आयोजन 6 दिन तक हुआ। जिसमें प्रयांक शर्मा, अनमोल चौधरी, जसी गिल, बब्बर रॉय आदि ने जज की भूमिका निभाई।

नैनीताल से हैं संगीता
पत्रकारों से बातचीत में संगीता ने बताया कि फिलहाल मैं डीएसबी परिसर के अटल पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से पत्रकारिता का कोर्स कर रही हैं। मैं शादीशुदा हूं और ससुराल हल्द्वानी में है। मेरे पिता किरनचंद्र बुधलाकोटी और मां प्रेमा बुधलाकोटी हैं। मेरी सफलता का श्रेय मेरी मेहनत और लगन के साथ पति के सहयोग को भी जाता है।'

इतने खिताब अपने नाम कर चुकीं
बकौल संगीता, ''इससे पहले भी मैं इंटरनेशनल टीवी रियलटी शो मिस दिवा 2019, मिस टेलेंटेड, ऐलीट मिसेज इंडिया टॉप मॉडल 2017, मिसेज उत्तराखंड 2016 और मिस कुमाऊं चमत्कारी स्माइल-2016 आदि खिताब जीत चुकी हूं।'

टीवी शो में भी नजर आईं
संवाददाता के अनुसार, खुशी इवेंट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के डायरेक्टर रौनक सोलंकी थे। प्रतियोगिता के दौरान वहां मशहूर टीवी ज्वेलरी डिजाइनर आकाश अग्रवाल और रितिका सिंगगारी भी मौजूद रहे। संगीता कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications