फतेहपुर की रानी पक्षालिका को अब भी इंतजार है जया बच्चन का

बॉलीवुड से निकटता रखने वाले अमर सिंह आगरा देहात क्षेत्र के फतेहपुर सीकरी से रालोद और कांग्रेस गठबन्धन के प्रत्याशी हैं, जो कभी बादशाह अकबर की राजधानी हुआ करता था।
उनके पक्ष में अब तक श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर, डिम्पिल कपाडिया, जया प्रदा (जो कि खुद भी रालोद की प्रत्याशी है), असरानी, महिमा चौधरी, और मनोज बाजपेयी सहित अनेक फिल्म एवं टीवी कलाकार प्रचार के लिये आ चुके हैं।"
मुलायम और डिम्पिल के पक्ष में जरूर बोल गयीं जया
जहां तक जया बच्चन का सवाल है फतेहपुर सीकरी पहुंचने में भले ही देर हुई हो वैसे वह सपा की स्टार कैंपेनरों में शामिल हैं और अब तक अब मैनपुरी,कन्नौज और फरुखाबाद में क्रमश:, सपा मुखिया मुलायाम सिंह यादव, उनकी बहू डिम्पिल यादव तथा रामेश्वर यादव के पक्ष में बोलने पहुंच चुकी हैं।
हर जगर उनके भाषण में केवल सपा प्रत्याशियों को जिताये जाने को कहा गया, किसी की भी आलोचना नहीं की गयी अपनी सभाओं जया बच्चन ने परमार्जित शब्दावली का ही प्रयोग कर जनसभाओं में केवल यही कहा- "मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनसे कहा है कि प्रदेश की सपा सरकार गरीबों के लिये राज्य में काफी काम कर रही है। अगर सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर उन्हें जिताया जा सका तो दिल्ली में भी इसका असर पडेगा तथा जरूरतमन्दों के लिये और अधिक नीतियां बनाया जाना बाध्यता हो जायेगी।"
पड़ोस के मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हेमा मालिनी को प्रचार के लिये भाजपा की ओर से फतेहपुर सीकरी लाने की कोशिश की गयी किन्तु व्यस्तता को कारण बता उन्होंने टाल दिया। यह बात अलग है कि अमर सिंह, हेमा मालिनी के विरुद्ध न केवल चुनाव प्रचार कर आये है साथ ही 'देखने की चीज है जरूर देखिये' जैसी शब्दावली का प्रयोग भी कर आये हैं।
‘सैफई महोत्सव'की राजसी मेजबानी भी काम नहीं आयी
वैसे अपने आप में यह भी दिलचस्प तथ्य है कि मुख्यमंत्री के गांव ‘सैफई' में आयोजित होने वाले महोत्सव में बॉलीवुड के स्टारों की भारी भीड जुटी रही, वहीं अब जब कि जरूरत है तो ‘सपा' अब तक कोई भी नामचीन ‘बॉलीवुड स्टार', अमर सिंह के मुकाबले में अपनी प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह के पक्ष में नहीं ला सकी है।
सैफ, सलमान और शबाना का रहा खास इंतजार
फतेहपुर सीकरी सीट के नाम से मशहूर आगरा देहात लोकसभाई सीट के क्षेत्र में मुस्लिम आबादी भी 15 प्रतिशत से अधिक होने से सपाईयों की कोशिश सलमान खान,सैफ अली खान और शबाना आज़मी को लाने की थी किन्तु इन सभी का ही आगमन अब तक केवल चर्चाओं तक ही सीमित रहा।"
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications