आगरा में गाय के बछड़े को जिंदा निगल गया अजगर, फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन, देखें Video
Video of cow calf and python in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आगरा जिले में एक 16 फीट लंबे अजगर ने एक गाय के बछड़े को निगल लिया। यह सब देख ग्रामीण हैरान रह गए।[Video अंत में है।]
इसके बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गाय के बछड़े को अजगर के मुंह से बाहर निकाला। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि बछड़े की दम घुटने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। बाद में ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ लिया गया। अजगर को पकड़ने के बाद ग्रामीण उसे पड़कर अपने साथ लेकर गए और जंगल में छोड़ दिये। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मवेशियों को चराने लेकर गया था पशुपालक
यह पूरा मामला आगरा जनपद के पारना जंगल की है। बताया जा रहा है कि चित्राहाट थाना क्षेत्र के पाराना गांव में पशुपालक अपने मवेशियों को जंगल में चराने के लिए लेकर के गए हुए थे। जंगल में एक गाय के साथ उसका बछड़ा भी घास चर रहा था।
इसी दौरान 16 फीट लंबा एक अजगर वहां पहुंचा और बछड़े को पकड़ लिया। बछड़े को लपेटने के बाद वह उसे निगलने लगा। पशुपालक को जब तक इसके बारे में जानकारी मिलती तब तक अजगर उसे आधा से ज्यादा निकल चुका था।
पशुपालक वहां पहुंचा उसके बाद अपने साथ के अन्य पशुपालकों को भी आवाज देकर बुलाया। उसके बाद वहां पहुंचे पशुपालकों ने लाठी डंडे से पीठ पीठ कर अजगर के मुंह से गाय के बछड़े को बाहर निकाल। हालांकि तब तक दम घुटने के चलते बछड़े की मौत हो गई थी।
उसके बाद पशुपालकों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। जानकारी देने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं आई। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव से काफी संख्या में लोग अजगर को देखने के लिए पहुंच गए।
देखें वीडियो-
लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि इतना छोटा अजगर बछड़े को निगल गया। काफी देर तक वन विभाग की टीम का इंतजार करने के बाद ग्रामीणों ने खुद अजगर को पकड़ लिया और पकड़ने के बाद उसे ले जाकर जंगल में छोड़ आए।












Click it and Unblock the Notifications