अरुण वाल्मीकि केस: प्रियंका गांधी को मिली आगरा जाने की अनुमति, पीड़ित परिवार से करेंगी मुलाकात

आगरा, 20 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के आगरा में कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि की मौत के मामले में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित परिवार से मिलने आगरा जा रही हैं। उनके साथ 3 अन्य लोगों को जाने की अनुमति दी गई है। इससे पहले पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए प्रियंका को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया था। प्रियंका गांधी ने कहा था, पुलिस की खुद स्थिति यह हो गई है कि वे कुछ कह नहीं पा रहे हैं। उनके अधिकारी भी जानते हैं कि ये गलत है, इसके पीछे कुछ क़ानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं है। हर जगह कहते हैं कि धारा-144 है।

Priyanka Gandhi Vadra and her convoy stopped by Police on their way to Agra

पुलिस पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग

प्रियंका गांधी ने बुधवार की सुबह एक ट्वीट में कहा, ''किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।''

Recommended Video

    Agra जा रहीं Priyanka Gandhi को Lucknow में UP Police ने हिरासत में लिया | वनइंडिया हिंदी

    मायावती ने की दोषियों को सख्त सजा की मांग

    बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि आगरा में एक सफाई कर्मी की पुलिस हिरासत में हुई मौत अति-दुःखद व शर्मनाक है। यूपी सरकार दोषियों को सख्त सजा दे और पीड़ित परिवार की भी हर प्रकार से पूरी-पूरी मदद करे, बीएसपी की यह मांग है।

    पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि की मौत

    आगरा में 25 लाख की चोरी के मामले में जगदीशपुर पुलिस ने सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि को हिरासत में लिया था। अरुण की मंगलवार रात को पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से अरुण की मौत हुई है। अरुण वाल्मीकि की मौत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया तो वहीं, वाल्मीकि समाज में रोष देखने को मिल रहा है। बवाल की आशंका के मद्देनजर जगदीशपुर थाने पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+