मंदिर के पास मिली लाश, गुनहगार तक पुलिस को ले गया खून से सना डंडा

Agra news, आगरा। यूपी के आगरा में बीती शाम थाना जगनेर क्षेत्र के बडिगंवा बुजुर्ग गांव में हुई वृद्ध की हत्या का कुछ घंटों के अंदर एसपी ग्रामीण ने खुलासा कर दिया। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल के पास ही मंदिर का निरीक्षण किया और वहां उन्हें घटना में प्रयुक्त खून सना डंडा मिल गया जिसके बाद घटना की कलई खुलती चली गयी। घटना किसी और ने नहीं बल्कि मंदिर की साफ-सफाई करने वाले युवक ने की थी। युवक मंदिर के चढ़ावे में हिस्सेदारी को लेकर बुजुर्ग से रंजिश मानता था। पुलिस ने युवक को उसके रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार कर लिया है।

Police arrested accused of killing in temple

जगनेर थाना अंतर्गत बरिगवा में 70 वर्षीय बुजुर्ग अनार सिंह का खून से लथपथ शव घर के निकट धर्मशाला में मिला था। बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या की गई थी। सूचना पर एसपी ग्रामीण रवि कुमार, सीओ सर्किल वीर कुमार और थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। मौके पर आए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को कुछ खास नहीं नजर आया।

इसके बाद शक के आधार पर एसपी ग्रामीण रवि कुमार अकेले ही धर्मशाला के पास बने मंदिर में घुस गए जहां पड़ताल करने पर उन्हें खून सना डंडा नजर आ गया और हत्या की गुत्थी सुलझ गयी। पुलिस को जांच में पता चला कि बुजुर्ग अनारसिंह मंदिर में पूजा पाठ करता था और मंदिर की साफ-सफाई गांव का ही उत्तम उर्फ गूंगा करता था। गूंगा बुजुर्ग से चढ़ावे में हिस्सेदारी को लेकर रंजिश रखता था। घटना के बाद से वो गांव से फरार था। पुलिस ने उसे उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने गूंगा उर्फ उत्तम के खिलाफ तहरीर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+