दो जीजाओं की हैवानियत की शिकार हुई महिला की मौत, गिरफ्तारी के बाद हुआ वजह का खुलासा

आगरा। ताजनगरी आगरा में गैंगरेप का शिकार हुई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला से उसकी ही दो बहनों के पतियों ने गैंगरेप किया, इसके बाद उसे बेहरमी से पीटा था। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ​जहां सात दिनों तक मौत से जंग लड़ते हुए उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार क​र लिया है।

पहले किया गैंगरेप, फिर बेरहमी से पिटाई

पहले किया गैंगरेप, फिर बेरहमी से पिटाई

बता दें, 20 जून की शाम को छत्ता थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला को उसकी छोटी बहनों के पति मनीष और कमल खंदौली के गांव नंदलालपुर ले गए थे। यहां इन दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया, जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की। महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवार को सबक सिखाने के लिए किया गैंगरेप

परिवार को सबक सिखाने के लिए किया गैंगरेप

एसओ खंदौली प्रशांत त्यागी ने बताया कि आरोपी मनीष और कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो आरोपियों का उनकी पत्नी से विवाद चल रहा है। इस वजह से दोनों महिलाएं अपने मायके में रह रही हैं। मृतक महिला परिवार में सबसे बड़ी है और उसने भी अपने पति को छोड़ दिया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि मृतक महिला की देखा-देखी ही उनकी भी पत्नियों ने घर छोड़ दिया था, इसलिए वो पूरे परिवार को सबक सिखाना चाहते थे।

दोनों बहनों ने की थी सख्त कार्रवाई की मांग

दोनों बहनों ने की थी सख्त कार्रवाई की मांग

बता दें, वारदात के बाद महिला की दोनों बहनों ने अपने-अपने पतियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार क जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+