मौत का सफरः ट्यूब के सहारे लोग पार करते हैं चंबल नदी, सालों से नहीं बना पुल

Agra News, आगरा। उत्तर प्रदेश के चंबल में कोहरे की धुंध और मगरमच्छों के खौफ के बीच एक परिवार टायर के ट्यूब पर बाइक समेत नदी पार करने को मजूबर हो गया। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें आप साफ देख सकते है कि किस तरह एक ट्यूब पर बाइक रखकर परिवार बाइक को खींचकर चंबर नदी को पार कर रहा है।

people in trouble due to overbridge in chambal

जानकारी के अनुसार, आगरा के बाह क्षेत्र से चंबल नदी गुजरती है। चंबल नदी पर पुल न होने के कारण लोगों को अपनी जान पर खेलकर नदी को पार करना पड़ता है। लोग पिछले कई सालों नदी पर पुल की मांग कर रहे है, लेकिन आज तक लोगों की मांग पूरी नहीं हो सकी है।

people in trouble due to overbridge in chambal

100 गांवों के लोगों को होती है परेशानी
बता दें कि भिण्ड मुरैना से जुडे हुए सास पुरा, नगरा, भदावली, धौरा, सिलावली, भूप का पुरा, गढ, चापिक हो या बाह के केंजरा, भगवानपुरा, बाघराजपुरा, अभयपुरा, हरलालपुरा, मुकुन्दीपुरा, ब्रजभूषणपुरा, शान्ती नगर, बेसंगपुरा आदि 100 गांवों के लोगों को चंबल नदी पार करने के लिए हर रोज अपनी जान जोखिम में डालनी पडती है।

लोगों ने काफी समय से कर रहे है पुल की मांग
बाघराजपुरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख हरनारायन सिंह भदौरिया, धीरेन्द्रपाल सिंह, शिव सिंह परिहार, भरत सिंह आदि ने बताया कि बसपा-सपा और अब भाजपा सभी सरकरों से कैंजरा घाट पर पुल निर्माण की मांग की है। लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हो सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+