चौकी प्रभारी ने BJP नेता को चटवाया थूक, DCP ने किया लाइन हाजिर, मामले को लेकर लोगों में गुस्सा
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आगरा जनपद में एक चौकी प्रभारी के ऊपर भाजपा नेता को थूक चटवाने का आरोप लगा है। इस मामले की जानकारी होने के बाद डीसीपी द्वारा दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
वहीं मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में दरोगा के प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। कहा जा रहा है कि इस मामले में चार अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

यह पूरा मामला आगरा जनपद के ताजगंज थाने की तोरा चौकी का है। चौकी क्षेत्र के कलाल खेरिया निवासी भाजपा नेता कृष्ण कुमार का आरोप है कि वह बीते 25 जुलाई को मार्केट में बैठा था। मार्केट में पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा था।
उसने कहा कि इस दौरान दरोगा आकाश यादव अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गए। दरोगा द्वारा कृष्ण कुमार से कुर्सी पर बैठने का कारण पूछा गया। उसने कहा कि इसके बाद लोगों ने उसकी जाति भी पूछी। जाति पूछने के बाद पुलिसकर्मी उसे गाली देने लगे।
आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद लोगों ने उसे थूक चटवाया। यह पूरी घटना समीप में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल पूरा मामला जब अधिकारियों तक पहुंचा तो इस मामले में एसआई आकाश यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। लेकिन पीड़ित और उसके साथ के लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस द्वारा दरोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई है।
उनका कहना है कि इस मामले में दरोगा को निलंबित किया जाना चाहिए। दरोगा को निलंबित नहीं किया जाएगा तो नेताओं और लोधी समाज के लोग इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications