आगरा: अनाथ आश्रम में युवती से दुष्कर्म के बाद प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

आगरा। अनाथ आश्रम में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को अधिकारियों की मौजूदगी में अनाथ आश्रम को सीज कर दिया गया है। इससे पहले राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह और सदस्य निर्मला दीक्षित ने जिला प्रोवेशन अधिकारी के साथ अनाथ आश्रम का निरीक्षण किया था। इस दौरान अनाथ आश्रम में बियर की खाली केन समेत कई आपत्तिजनक चीजें मिली थी।

orphanage sealed after physical attack of girl

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला आगरा जिले के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। यहां एक अनाथ आश्रम में रह रही युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। इसका पता गुरुवार दोपहर को चला, जब पीड़िता ने आश्रम की छत से यमुना में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना में युवती घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की मानें तो पीड़ित युवती ने अनाथालय के सफाई कर्मी, रसोइये और अनाथालय में रह रहे एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिए। वहीं, पुलिस ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ की बात कबूल कर ली है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने तीनों आरोपियों पर काफी समय से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पीड़िता को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। वहीं, बगैर अनुमति के चल रहे अनाथ आश्रम पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। साथ ही बच्चों की उपेक्षा की भी धारा लगाई गई है। सीडीओ, एसडीएम और डीपीओ की मौजूदगी में अनाथ आश्रम को सीज कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+