देश को दीमक की तरह चाट रही है कांग्रेस: मोदी

narendra modi
आगरा। छत्तीसगढ़ की रैली में कांग्रेस के चुनाव चिह्न को खूनी पंजा बताने वाले बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने चुनाव आयोग की डांट के बावजूद एकबार फिर से कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किया है। मोदी ने इस बार कांग्रेस की तुलना दीमक से की है। आगरा पहुंचे नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर एक साथ हमला किया।

मोदी ने कांग्रेस को दीमक की संज्ञा देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार देश को दीमक की तरह चाट रही है। मोदी ने यूपीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने अपनी विघटनकारी नीतियों और भ्रष्टचार के कारण देश को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। मोदी ने कहा कि दिल्ली में बैठी कांग्रेस की सरकार को देश की तरक्की से कोई वास्ता नहीं है। वह देश की तकदीर बदलने में विश्वास नहीं रखती। वह केवल वोट बैंक की राजनीति करती है।

मोदी के निशाने पर सिर्प कांग्रेस ही नहीं ब्लकि यूपी की सपा सरकार और विपक्षी पार्टी बसपा भी थी। सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि सपा सरकार को उत्तर प्रदेश के विकास में कोई रुचि नहीं है। जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि सपा और बसपा राजनीति के इस कांग्रेसी तरीके को अपने रंग में रंगकर एक-दूसरे को पीछे छोड़ने में लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+