मुस्लिम धर्मगुरु ने भारत को बताया मुसलमानों के लिए सबसे सुरक्षित देश
लखनऊ। पेरिस में जिस तरह से आईएस के आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, उसके खिलाफ अजमेर शरीफ के दीवान सैयद जैनुल आबेदीन ने बड़ा बयान दिया है।

जैनुल आबेदीन ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। ऐसे में हमें पाक से सभी रिश्ते खत्म कर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पाक की धरती पर रूस के खिलाफ आईएस को खड़ा किया और आज आईएस उनके लिए ही खतरा बन गया है।
आबेदीन यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा और सुरक्षित देश कोई और नहीं हो सकता है। साथ ही हिंदू पड़ोसी से बहतर पड़ोसी किसी भी मुसलमान के लिए नहीं हो सकता है।
दीवान आबेदीन ने कहा कि मजहब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस्लाम लोगों की हत्या करने की इजाजत नहीं देता है। ऐसे में मजहब से जुड़े लोगों को आतंकी घटनाओं के खिलाफ खुलकर बोलना चाहिए।
जिस तरह से पाकिस्तान में आतंकियों को शरण दी जा रही है आज वह खुद पाक के लिए खतरनाक बन गया है। आबेदीन ने कहा कि पाक से भारत को हर तरह के रिश्ते खत्म कर लेने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications