बाथरूम में कारोबारी की बीवी और दो बच्चों की रहस्यमयी मौत, पुलिस भी नहीं बता सकी वजह

आगरा। यूपी में आगरा के थाना शाहगंज के पांडव नगर में एक व्यवसायी की कोठी में पत्नी और दो मासूम बच्चियों के बेहोश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल ले जाने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ समेत तमाम फोर्स मौके पर पहुंच गये। लाशों की हालत देखने के बाद पुलिस भी मौत की वजह पता लगाने में चकरघिन्नी बन गयी है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एसएसपी अमित पाठक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चलने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

फोन पत्नी ऋतु ने नहीं उठाया

फोन पत्नी ऋतु ने नहीं उठाया

थाना शाहगंज क्षेत्र के पांडव नगर कालोनी निवासी रोहित धूमर का गारमेंट्स का बिजनेस है। जानकारी के मुताबिक, रोहित घर मे माता-पिता, पत्नी ऋतु और दो मासूम संचिता (6 वर्ष) और कायरा (3 वर्ष) के साथ रहते हैं। रविवार की शाम को उनकी पत्नी ऋतु दो बच्चियों के साथ घर पर थी तो उस दौरान कई बार फोन करने पर भी ऋतु का फोन नहीं उठा। जब रोहित घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बन्द मिला पर दरवाजा पीटने पर भी कोई बाहर नहीं आया।

बाथरूम में मिली लाशें

बाथरूम में मिली लाशें

रोहित ने अनहोनी की आशंका से पड़ोसियों को आवाज दी। पड़ोसियों के साथ दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। पूरे घर मे जब कोई नहीं दिखा तो उन्होंने बाथरूम खोलकर देखा। बाथरूम खोलते ही उनके होश उड़ गए। अंदर उनकी पत्नी और दो मासूम बेटियां बेहोशी की अवस्था मे पड़ी थी। घबराए रोहित पड़ोसियों की मदद से तीनों को कार में डालकर अस्पताल की ओर भागे दो बड़े अस्पतालों में तीनों को मृत घोषित करने के बाद वो शव घर लेकर आये और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को वजह का पता नहीं चला

पुलिस को वजह का पता नहीं चला

घर पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी न मिलने और लाशों पर किसी तरह का कोई निशान होने से पुलिस भी मौत की वजह पता लगाने में चकरघिन्नी बन गयी। एसएसपी अमित पाठक और एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बारीकी से जांच की और फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का गहन निरीक्षण करवाया। कुछ हाथ न लगने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी के अनुसार मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही यही और पोस्टमॉर्टम के बाद ही सही वजह पता चलेगी।

घटना से शहर हुआ सन्न

घटना से शहर हुआ सन्न

घटना के दौरान पड़ोस के सीसीटीवी में सात बजे के आसपास नौकरानी के आने और आधे घण्टे बाद जाने की पुष्टि हो रही और शेष किसी भी व्यक्ति के आने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। मृतका का आने वाली 27 को जन्मदिन था और बीते शनिवार को बीएटी कायरा का जन्मदिन मनाया गया था। घटना के बाद से मोहल्ले में तमाम चर्चाएं हो रही हैं पर अभी तक मामला सिर्फ कयासों पर ही अटका है। हर कोई अब बस मौत की वजह जानने के लिए चिंतित नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+