आगरा में नाबालिग लड़की का दिनदहाड़े अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

आगरा। आगरा में नाबालिग लड़की का दिनदहाड़े अपहरण का मामला सामने आया है। दवा लेने गई किशोरी को एक युवक अपने साथ ले गया। किशोरी को ले जाते हुए युवक का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। किशोरी के परिजनों का कहना है कि बेहोशी की दवा सुंघाकर अपहरण क‍िया गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    Agra में दिनदहाड़े लड़की को Kidnapped कर ले गया बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना, देखिए | वनइंडिया हिंदी
    minor girl kidnapped in broad daylight in agra

    रिश्‍तेदार के साथ दवा लेने गई थी किशोरी

    मामला थाना न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र का है। ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी यहां अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। गुरुवार सुबह वह अपने रिश्तेदार के साथ दवा लेने आई थी। इसी दौरान अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीज के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने क‍िशोरी के अपहरण की आशंका जताई। दिन दहाड़े किशोरी के अपहरण की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो किशोरी पहले जींस-टीशर्ट में एक युवक के पास जाती दिखी और फिर युवक के साथ बुर्का पहनकर जाते दिखाई दी।

    किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस की कई टीमें

    किशोरी के परिजन बेहोशी की दवा सुंघाकर बच्‍ची के अपहरण की बात कह रहे हैं। बहरहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक मेरठ न‍िवासी मेहताब है। पुलिस ने कॉल डिटेल भी निकाली, जिसके बाद अलीगढ़ के युवक को हिरासत में लिया, लेकिन युवक ने किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार किया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। उन्‍होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+