आगरा में होली से पहले बड़ा हादसा, युवती समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

आगरा, 17 मार्च: ताजनगरी आगरा में होली से पहले गुरुवार को हुए एक भीषण हादसे ने तीन लोगों की जिंदगी छीन ली। रामबाग पुल पर तेज रफ्तार कार एक्टिवा को रौंदते हुए बस में जा घुसी। हादसे में एक युवती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए एसएन मेडिकल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

massive accident in agra on holi three people lost life

रामबाग पुल के ऊपर हुआ हादसा

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि एक कार दो एक्टिवा में टक्कर मारते हुए रोडवेज बस में जा घुसी। हादसे में घायल हुए कार चालक चंद्रभान माथुर पुत्र सम्मति राम निवासी राजभवन, हिंदी संस्थान नगर, थाना न्यू आगरा, एक्टिवा पर बैठी युवती सोनू यादव पुत्री शिवदयाल यादव निवासी खैरगढ़, शेखपुरा, फिरोजाबाद और तरुण कुमार यादव पुत्र सत्यवान यादव निवासी ग्राम किसराव, करहरा, फिरोजाबाद की इलाज के दौरान मौत हो गई।

त्योहार पर घर में मचा कोहराम

हादसे में घायल ऋषभ कुमार पुत्र बनारसी लाल निवासी कोटली बगीची, देवरी रोड, थाना ताजगंज आगरा का उपचार साईं हॉस्पिटल कमला नगर में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि पुल पर बस रुकी हुई थी। पीछे एक्टिवा चल रही थी, तभी कार ने टक्कर मारी। सभी लोग हादसे का शिकार हो गए। होली के त्योहार पर तीन लोगों की मौतों से मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+