बीवी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, दोनों का कत्ल कर थाने पहुंचा पति
Agra

साहब! पत्नी यार के साथ मिली तो दोनों को काट दिया
मामला आगरा के थाना मंसुखपुरा का है। मंगलवार को एक युवक थाने पहुंचकर बोला 'साहब! बदचलन पत्नी यार के साथ मिली तो दोनों को काट डाला।' पहले तो पुलिस को युवक सिरफिरा नजर आया, लेकिन जब उसने अपने खून से सने कपड़े पुलिस को दिखाए तो पुलिस के होश उड़ गए। तत्काल युवक को गिरफ्तार कर जब पुलिस युवक के घर पहुंची तो वहां पुलिस को पत्नी और प्रेमी दोनों की लाश मिली।

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति दिखी पत्नी
आरोपी युवक का नाम ऋषि तोमर है। ऋषि ने बताया कि वह खेत से अपने घर मोबाइल का चार्जर लेने गया। जब वो अपने घर वापस पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा बंद था, जिसे उसने खोलना चाहा मगर दरवाजा नहीं खुला। काफी कोशिश के बाद जब दरवाजा खुला तो कमरे में और उसकी 28 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी और प्रेमी दीपक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। यह देख पति ऋषि ने गुस्से में घर के बाहर रखा फावड़ा उठाकर पत्नी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।

थाने पहुंचकर किया कबूला जुर्म
दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद युवक ऋषि तोमर खून से सने कपड़े पहने थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देकर खुद आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस युवक को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी के शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है।

दो साल से थे अवैध संबंध
ग्रामीणों की मानें तो महिला के दीपक से 2 वर्षों से अवैध संबंध थे। युवक का गांव में आना-जाना रहता था। इसी बात को लेकर महिला के पति ने घटना को अंजाम दिया। वहीं, दीपक के परिजनों ने हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका जताई है। सीओ बाह सत्यम कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications