रोज-रोज घर आता था युवक फिर कोल्ड ड्रिंक पिला कर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा

आगरा। ताज नगरी आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा की अश्लील फोटो अपने दोस्तों को मोबाइल पर भेज दिया। छात्रा के परिजन ब्रिज विहार चौकी पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर लेकर भी केस दर्ज नहीं किया ना ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। बाद में जब परिजन थाने गए तब रिपोर्ट दर्ज हुई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

man did harassement of minor student in agra

पीड़ित किशोरी की मां दुकान चलाकर घर खर्च उठाती है। आरोप है कि कॉलोनी में फतेहपुर सीकरी स्थित निवासी सचिन, सिकंदर स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता था। वह पीड़िता के घर भी आने लगा। इसी बीच छात्रा से भी बातचीत करने लगा। एक दिन वह घर आया कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे छात्रा बेहोश हो गई और इसके बाद दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपी ने छात्रा की अश्लील फोटो और वीडियो कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद आरोपी अब 3 महीने से छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने मोहल्ले के युवकों को भी छात्रा के वीडियो और फोटो भेज दिया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस चौकी में तहरीर दी । इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया । एसपी हरी पर्वत ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल पहुंचा दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः ग्रेटर नोएडा: हॉस्पिटल कर्मी को सैलरी देने के बहाने सुपरवाइजर ने कार में बिठाया, बेहोश कर किया दुष्कर्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+