ग्रेटर नोएडा: हॉस्पिटल कर्मी को सैलरी देने के बहाने सुपरवाइजर ने कार में बिठाया, बेहोश कर किया दुष्कर्म

नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के एक प्राईवेट हॉस्पिटल की महिलाकर्मी से सुपरवाइजर द्वारा रेप किया गया। महिला को सैलरी देने का झांसा देकर साथ में कार में बिठाया गया था। फिर नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया गया। होश में आने पर महिला ने पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। महिला के मुताबिक, सुपरवाइजर रवि और उसके एक साथी ने एक जगह बुलाया। वहां उन्होंने कार में साथ बिठा लिया। दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसे पीते ही महिला को नशा चढ़ गया। उन लोगों ने कार में ही उससे दुष्कर्म किया। बाद में महिला को एकांत स्थान पर छोड़कर भाग गए।

greater-noida-private-hospital-woman-employee-physically-harassed

मीडिया रिर्पाट्स के अनुसार, पीड़िता बुलंदशहर जिले की रहने वाली है। वह ग्रेटर नो​एडा के किसी प्राईवेट हॉस्पिटल में नौकरी करती है। कुछ दिन पहले उसके परिवार में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके चलते वह कुछ दिन ड्यूटी पर नहीं आ पाई। हॉस्पिटल के सुपरवाइजर ने फोन कर उसे काम पर आने से मना कर दिया। वहीं, महिला ने जब अपना बकाया वेतन मांगा तो उसने अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट स्थित मेट्रो स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया।

महिला वहां पहुंची तो सुपरवाइजर कार लेकर आया। उसके साथ एक और आदमी भी था। दोनों ने महिला को साथ बिठा लिया। उसके बाद कार में नशीला पदार्थ पिलाया। गैंगरेप के बाद उसे कहीं छोड़कर चले गए। ग्रेटर नोएडा प्रथम की सीओ तनु उपाध्याय ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+