दूसरे आदमी से फोन पर बात करती थी पत्नी, पति ने ऑल आउट पिलाकर गला घोंटा
आगरा। ताजनगरी आगरा में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद एक खाली पड़े प्लॉट पर शव को फेंक कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पति को अपनी गिरफ्त में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में शख्स ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

फोन पर बात करती थी पत्नी
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुदामापुरी का है। यहां रहने वाली 28 वर्षीय अंजलि का किसी और से फोन पर बात करना उसके पति को नागवार गुजरा। तैश में आकर पति ने पहले तो पत्नी को ऑल आउट पिला दी और तब भी पत्नी नहीं मरी तो गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पति को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
कई बार मना कर चुका था पति
थाना एत्माद्दौला पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जब पति से पूछताछ की तो उसने सारा सच कह दिया। पति ने बताया कि पत्नी किसी आदमी से फोन पर बात किया करती थी, जिसको लेकर उसने कई बार मना किया था, लेकिन वह बात नहीं मान रही थी। इसी बात को लेकर रात को हमारी लड़ाई हुई और उसने अपनी पत्नी को ऑल आउट पिला दिया। ऑल आउट पीने के बाद भी जब उसकी मौत नहीं हुई तो गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और पास के ही प्लॉट में कंधे पर शव ले जाकर फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications