डिश ठीक करने के बहाने घर में ली एंट्री, फिर चाकू से गोदकर बच्चों के सामने किया महिला डॉक्टर का कत्ल

आगरा। खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है, जहां डिश ठीक करने के बहाने घर में घुसे युवक ने डॉक्टर निशा सिंघल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्यारे ने डॉक्टर की बेटी एनिशा (8) और बेटे अद्वय (4) को चाकू मारकर घायल कर दिया था। शुक्रवार शाम हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही महिला डॉक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें, हत्या और लूटपाट करने के आरोपी शुभम पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रात 12:30 बजे उसे कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस की मानें तो उसके पास से लूटी गई रकम और जेवरात बरामद हुए हैं।

Recommended Video

    चाकू से गोदकर बच्चों के सामने किया महिला डॉक्टर का कत्ल
     lady doctor nisha singhal brutally murdered in agra

    वारदात आगरा के कमला नगर की कावेरी कुंज कॉलोनी की है। डॉक्टर निशा सिंघल का क्लीनिक घर में ही है। पति अजय सिंहल देहली गेट स्थित रवि हॉस्पिटल में सर्जन हैं। घटना के वक्त वह हॉस्पिटल में ही थे। घर पर डॉ. निशा और बच्चे थे। परिजनों ने बताया कि शाम को टीवी के केबल में दिक्‍कत आने पर ऑपरेटर शुभम को बुलाया गया। शुभम घर आया और उसने बच्चों को कमरे में रहने को कहा। घायल बच्चों ने पुलिस को बताया कि उसने ड्राइंगरूम में मां की हत्या कर दी। वे दूसरे कमरे में थे। मां की चीख सुनकर आए तो उन्हें भी चाकू मारे, वे गिर पड़े तो वहां से चला गया और फिर पूरे घर को खंगाला।

    पुलिस ने भी सीससीटीवी फुटेज में शुभम घर में आते-जाते दिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्यारे ने घर में घुसने के बाद ही डॉ. निशा की गर्दन चाकू से रेत दी थी। इसके बाद वह एक घंटे शाम साढ़े चार बजे तक घर में रहा। उसके चले जाने के बाद निशा ने पति को फोन किया। वह आधा घंटा में पहुंचे। इस डेढ़ घंटे में उनका काफी खून बह गया। पति ही उन्हें और बच्चों को रवि हॉस्पिटल ले गए, लेकिन तब तक निशा की मौत हो चुकी थी। निशा के पति डॉ. अजय ने ही पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में जानकारी ली।

    मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
    उधर, आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि शुभम नाम के बदमाश ने लूट के बाद महिला डॉक्टर की हत्या की है। पुलिस ने शुभम की तलाश शुरू की तो शुभम बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने हत्यारोपी शुभम को रोकने की कोशिश की तो शुभम ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे एक गोली शुभम के पैर में जा लगी। गोली लगने से घायल शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मौके से एक बैग मिला है जिसमे जेवरात और नकदी भरी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+