KBC के बुलावे को जब आगरा की हिमानी बुंदेला ने समझा फेक कॉल, पिछले पांच सालों से कर रही थीं कोशिश
KBC के बुलावे को जब आगरा की हिमानी बुंदेला ने समझा फेक कॉल, पिछले पांच सालों से कर रही थीं कोशिश
आगरा, 28 अगस्त: कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी-13) की शुरूआत हो चुकी हैं और शो को अपना पहला करोड़पति भी मिल चुका है। जी हां..केबीसी 13 की पहली करोड़पति बनी है उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला। हिमानी पिछले पांच सालों से केबीसी में आने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रही थीं। हालांकि, उनका नंबर केबीसी में नहीं आ सका। लेकिन जब उनका नंबर आ गया तो उन्होंने केबीसी टीम का फोन ही नहीं उठाया। क्योंकि उन्हें लगा कि कहीं कोई उनके साथ धोखाधड़ी तो नहीं कर रहा।

KBC से आया कॉल तो नहीं हुआ विश्वास
हिमानी बुंदेला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में केबीसे की तरफ से फोन आया। पहली बार तो उन्हें अपने कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ। उन्हें लगा कि यह एक फेक कॉल है। दरअसल, हिमानी पिछले पांच सालों से केबीसी के लिए ट्राय कर रही थीं। लेकिन उनका नंबर केबीसी में नहीं आ सका। ऐसे में इस बार हिमानी की किस्मत ने उनका साथ दिया और उनकी नंबर लग गया।
Recommended Video

हिमानी ने फेक कॉल समझ दो बार काट दिया था फोन
हिमानी बुंदेला ने बताया कि उन्हें लगा कहीं कोई उनके साथ मजाया या धोखाधड़ी तो नहीं कर रहा। उन्होंने अपने घर में इस बारे में बताया। सभी ने कहा कि आजकल केबीसी (KBC) के नाम पर बहुत फ्रॉड चल रहा है। ऐसे में उन्होंने एक दो बार तो कॉल काट दिया। हालांकि बाद में जब उन्होंने फोन पिक किया और बात की। इस दौरान शो के मेकर्स ने उन्हें बताने की कोशिश की कि ये कोई स्कैम नहीं है। तब उन्हें विश्वास हुआ कि केबीसी में उनका सिलेक्शन हो गया है।

KBC में आने के प्रॉसेस किए फॉलो
हिमानी ने केबीसी शो में आने के लिए सारे प्रॉसेस को फॉलो किया और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ीं। इसके बाद तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। हिमानी के मुताबिक, जब वे 6-7 साल की थीं, तब टीवी सीरियल देखकर उनका मन भी टीवी पर आने को करता था। जब वे 9 साल की थीं, तब केबीसी का पहला सीजन आया था। वे लोगों को हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे देखते थीं, तब से उनका सपना था कि वे भी अमिताभ बच्चन के सामने केबीसी में हॉट सीट पर बैठें।

जानिए कौन है हिमानी बुंदेला
हिमानी बुंदेला, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गुरू गोविंद नगर की रहने वालीं है। विजय सिंह और सरोज बुंदेला की बेटी है। हिमानी ने अपनी जिंदगी में ऐसा दौर भी देखा है, जिसका सामना करना आसान नहीं था। हिमानी के पिता विजय बुंदेला ने बताया कि जब हिमानी 15 साल की थी, तो एक सड़क हादसे में उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई। लेकिन फिर भी उन्होंने जीवन में हार नहीं मानी और अपनी मन की आंखों से अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। हिमानी ने अपनी पढ़ाई पूरी की, ह्यूमेनिटीज में ग्रेजुएशन कंप्लीट करी, डॉ शकुंतला यूनिवर्सिटी से B.Ed. किया। इसके बाद वह केंद्रीय विद्यालय नं 1 में मेथमैटिक्स की टीचर बनीं।

इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं हिमानी बुंदेला
सोनी टीवी ने इस शो का प्रोमो आउट कर दिया है, जिससे पता चलता है कि हिमानी ने 15 सवालों का जवाब देते हुए 1 करोड़ रूपए जीत लिए हैं और वो शो का जैकपॉट प्रश्न खेल रही हैं, जो कि 7 करोड़ का है। हिमानी 16वें सवाल का जवाब देते हुए कह रही हैं कि 'जय माता दी, लॉक कर दीजिए सर। अगर नीचे गिरी तो कोई बात नहीं, भगवान की मर्जी है।' अब उनका जवाब सही होता है या नहीं, इसके लिए आपको शो का इंतजार करना होगा। जो कि 30-31 अगस्त की रात को प्रसारित होगा।

हिमानी के जोश से प्रभावित हुए बिग बी
केबीसी के मेकर्स की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है कि 'कौन बनेगा करोड़पति 13 की पहली करोड़पति ने अपनी शारीरिक अक्षमता को अपनी कमजोरी नहीं बनाई बल्कि अपनी सकारात्मकता और उत्साह से सबको प्रभावित किया। यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी उनसे इंप्रेस हुए बिना रह नहीं पाए।'












Click it and Unblock the Notifications