RBI ने पकडे नकली नोट, Agra स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से कानपुर कराए गए थे जमा
जहां देश में एक तरफ 2 हजार के नोट बंद होने के बाद एक बार फिर देश की राजनीती में भूचाल आ गया है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक के जमा पैसों में ही नकली नोट पाए गए हैं, जो वाकई हैरान करने वाला है।

देश में दो हजार के नोट बंद होने को लेकर चर्चा है, लेकिन दूसरी ओर आरबीआई में बैंक के द्वारा जमा किये गए सौ-सौ के नोटों में छह नकली पाए गए है। अभी तक आपने बाजारों में नकली नोटों का चलन देखा होगा, लेकिन नकली नोट को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आगरा जिले में एसबीआई बैंक द्वारा आरबीआई में जमा कराए गए नोटों की जांच की गई तो 100 के 6 नोट नकली निकले। बैंक में जमा नोट नकली निकलने से हड़कंप मच गया। इस मामले में आरबीआई के दावा विभाग के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आगरा जिले के भारतीय स्टेट बैंक से जमा हुए थे पैसे
आगरा जिले में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा शाखा पर जमा किए गए सौ के 6 नोट जाली पाए गए हैं। नियम के मुताबिक जमा पैसा आरबीआई जाता है, जिसके बाद कही और भेजा जाता है। आगरा जिले में एसबीआई की शाखा से जमा किए गए पैसे जब कानपुर में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक पर पहुंचे तो वहां पर नोटों की जांच की गई। जांच के दौरान छह नोट नकली पाए गए हैं। करेंसी चेस्ट में जाली नोट अधिक संख्या में मिलने पर जाली नोट का मुद्दा और परिचालन आईपीसी की धारा 489 व 489 ए में बैंक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दावा विभाग के प्रबंधक ने दर्ज कराया मुकदमा
आरबीआई के दावा विभाग के प्रबंधक ने बताया कि हर शाखा के संबंधित उनको जानकारी नहीं है। आगरा में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं की लिस्ट नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो एनसीआरबी की वेबसाइट पर अपलोड करके उसका यूनिक रिफरेंस नंबर थाना रकाबगंज पुलिस को दिया है। उन्होंने बताया कि सौ के छह जाली नोट प्राप्त हुए हैं और नोटों की जांच कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications