सपा के कद्दावर नेता समेत 30 से अधिक पूंजीपतियों के यहां आयकर छापे

Agra news, आगरा। ताजनगरी आगरा में छह फरवरी की सुबह आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापे मारकर पूंजीपतियों की हालत खराब कर दी है। यहां सुबह से सपा सरकार में पूर्व मंत्री और अखिलेश यादव व मुलायम सिंह के करीबी शिवकुमार राठौर समेत तमाम पूंजीपतियों के यहां आयकर विभाग ने छापा मारकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

IT department raids at samajwadi party leader resident

आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, सपा के पूर्व मंत्री समेत कई भाजपा से जुड़े पूंजीपतियों के यहां भी आय से अधिक संपत्ति को लेकर छापेमारी की गई है। इस दौरान किसी को भी संस्थानों में अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर जाने दिया जा रहा है।

IT department raids at samajwadi party leader resident

अखिलेश सरकार में राज्यमंत्री थे शिवकुमार राठौर

अखिलेश यादव ने शिवकुमार राठौर को अपनी सरकार में राज्यमंत्री बनाया था। विभाग की छापेमार कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप सा मच गया। विभव नगर स्थित उनके आवास और कार्यालय पर एक साथ कार्रवाई शुरू कर दी। किसी को भी बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक, विभाग के पास काफी समय से गड़बड़ी होने की सूचना मिल रही थी जिस कारण ये कार्रवाई की गई है।

IT department raids at samajwadi party leader resident

जारी है छापेमारी की कार्रवाई

राठौर का समाजवादी पार्टी की सरकार के समय काफी दबदबा रहा है। पूर्व मंत्री का सलोनी सरसों के तेल के नाम से कारोबार है और ऑयल्स के प्रोडक्ट्स की पूरे देश में सप्लाई होती है। बताया जा रहा है कि विभव नगर स्थित आवास शमसाबाद, अलवर कोटा मथुरा कानपुर, राजस्थान सहित सभी यूनिट्स पर छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+