Saina Nehwal पहुंचीं आगरा, पति संग किया Taj का दीदार, गाइड से पूछी ये बातें

आगरा, 22 जून: इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने मंगलवार को पति पी कश्यप के साथ ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल के अंदर साइना करीब दो घंटे बिताए और ताज की खूबसूरती को निहारा। ताजमहल भ्रमण के दौरान साइना ने पति और दोस्तों के साथ ताजमहल के साए में फोटो खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने गाइड नितिन से ताजमहल के इतिहास के बारे में बारीकी से जानकारी ली। साइना ने अपने इंस्टाग्राम पर ताजमहल के सामने खिंचवाई गई तस्वीरें शेयर की हैं।

Recommended Video

    Badminton Star Saina Nehwal visits Taj Mahal with husband Parupalli Kashyap | वनइंडिया हिन्दी
    वृंदावन में किए बांके बिहारी के दर्शन

    वृंदावन में किए बांके बिहारी के दर्शन

    साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप और दोस्तों के साथ रविवार को आगरा पहुंची थीं। हालांकि, प्रदेश में कोरोना के चलते साप्ताहिक बंदी लागू थी। इस वजह से स्मारक बंद थे और वह कोई स्मारक नहीं देख सकी थीं। ऐसे में उन्होंने होटल की टेरेस से ही ताजमहल देखा था। सोमवार सुबह वह वृंदावन चली गई थीं। यहां बांके बिहारी के दर्शन किए।

    ताजमहल पहुंचीं साइना नेहवाल

    ताजमहल पहुंचीं साइना नेहवाल

    वृंदावन से लौटते वक्त साइना ने सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे का दीदार किया। फिर रात में होटल में रुकीं। साइना मंगलवार सुबह को पति और दोस्तों के साथ ताजमहल पहुंचीं। साइना और पारुपल्ली कश्यप ने फोरकोर्ट से ही ताजमहल की खूबसूरती देख मुग्ध हो गए। दोनों ने स्मारक में जगह-जगह साथ में फोटोग्राफी की। इस दौरान वहां आए पर्यटकों ने भी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप को पहचान लिया। लोगों से साइना और उनके पति के साथ सेल्फी ली।

    साइना ने गाइड नितिन से पूछे ये सवाल

    साइना ने गाइड नितिन से पूछे ये सवाल

    साइना नेहवाल को भी गाइड नितिन सिंह ने ताजमहल दिखाया और इससे जुड़ी बारीकियां समझाई। बता दें, गाइड नितिन ने ही अमेरिका के राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी को पिछले साल फरवरी में ताजमहल दिखाया था। नितिन सिंह ने बताया कि साइना नेहवाल ने ताजमहल के बारे में बहुत सारी बातें पूछीं, जिनका जबाव दिया गया। साइना नेहवाल मुगलों के इतिहास के बारे पूछा। शाहजहां और मुमताज के इतिहास के बारे के पूछा। इसके अलावा ताजमहल का किला और फतेहपुर सीकरी से एक दूसरे का क्या ताल्लुक है। नितिन ने बताया कि साइना नेहवाल ने तमाम सवाल किए, सभी का जवाब दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+