पीएम मोदी की रैली में राम मंदिर का सवाल लेकर आए 'हनुमान', दलित होने पर दिया जवाब
Agra news, आगरा। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आगरा में हुई जहां तरह-तरह के नजारे देखने को मिले। एक तरफ राशिद अपना धर्म बदलकर रामदास बन गया और पीएम मोदी से मिलने चला आया। वहीं हनुमान का रूप धर एक शख्स रैली में पहुंचा जो सबकी आकर्षण का केंद्र बना। उसने कहा कि वह पीएम मोदी से पूछने आया है कि राम मंदिर कब बनेगा और हनुमान को दलित बताने पर भी अपनी बात कही। (वीडियो में सुनिए)

राशिद बना रामदास
जनसभा स्थल पर एक मुस्लिम शख्स राशिद की दीवानगी कुछ हटकर देखने को मिली। पीएम मोदी से मिलने के लिए मुस्लिम शख्स 'राशिद' रामदास त्यागी बन गया। बता दें कि धर्म बदलने के बाद राशिद उर्फ रामदास की पत्नी ने भी उसे छोड़ दिया है। रामदास त्यागी ने बताया कि इंसान का धर्म नहीं होता। वह हिन्दू-मुस्लिम से पहले इंसान है। इसलिए में राशिद से रामदास त्यागी बन गया और पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने आया हूं।

कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी
आगरा में भगवान टॉकीज पर पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध करने पर कांग्रेसियों और वकीलों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
ये भी पढ़ें- इटावा: मंदिर से दर्शन कर लौट रहे तीन युवकों को रास्ते में मिली मौत












Click it and Unblock the Notifications