इटावा: मंदिर से दर्शन कर लौट रहे तीन युवकों को रास्ते में मिली मौत

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा कचौरा मार्ग पर पिलुआ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे सफाईकर्मियों की बाइक को राजा के बाग के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। घटना में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Three men working in municipality killed in accident in Etawah

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया जिसकी रास्ते में मौत हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

तीनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। तीनों के नाम राजू , महमूद खा चिंटू और अमर भारती हैं जो नगरपालिका में संविदा पर सफाईकर्मी के पद पर कार्य कर रहे थे। घटना की जानकारी जैसे ही परिवार को मिली, लोग जिला अस्पताल पहुंचे। मौके पर पहुंचे एसडीम सदर ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी सहयोग होगा उसे हम दिलाने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें-'पीएम नरेंद्र मोदी को दिखाएंगे काला झंडा, 2019 चुनाव का करेंगे बहिष्कार', किसानों का एलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+