शहीद PS chauhan : अंतिम विदाई से पहले 7 साल के बेटे ने पहनी पिता की कैप, 12 साल की बेटी ने लिया ये संकल्प

आगरा, 12 दिसंबर: भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का शनिवार को आगरा के ताजगंज श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में Mi-17v5 हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 12 अन्य लोगों का निधन हो गया था। इनमें आगरा के पृथ्वी सिंह चौहान भी शामिल थे। शहीद के 7 साल के बेटे अविराज, 12 साल की बेटी आराध्या ने परिवार के सदस्यों, भारतीय वायु सेना, आगरा प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

बेटा-बेटी ने सिर पर लगाई शहीद पिता की टोपी, नम हुई हर आंख

बेटा-बेटी ने सिर पर लगाई शहीद पिता की टोपी, नम हुई हर आंख

शहीद पीएस चौहान के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन में श्मशान घाट लाया गया और यहां गारद सलामी दी गई। जिसके बाद आखिरी रस्म पूरी की गई। इस बीच शहीद के सात साल के बेटे अविराज ने अपने पिता की टोपी पहन ली, इसके बाद शहीद की पत्नी ने अपनी बेटी को वह टोपी पहनाई और गले से लगा लिया। शहीद चौहान के अंतिम संस्कार से पहले का यह दृश्य देख लोगों की आंखें नम हो गईं।

भारतीय वायु सेना में पायलट बनना चाहती हैं बेटी आराध्या

भारतीय वायु सेना में पायलट बनना चाहती हैं बेटी आराध्या

विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की बेटी आराध्या इस दौरान अपनी मां के साथ ही रही। आराध्या ने कहा कि वह अपने पिता के बताए रास्ते पर चलकर भारतीय वायु सेना में पायलट बनना चाहती है। आराध्या अभी सातवीं कक्षा में पढ़ती हैं। आराध्या ने कहा कि मेरे पिता मेरे हीरो थे। वह मुझे हमेशा पढ़ाई पर ध्यान लगाने को कहते थे, लेकिन अंकों के पीछे न भागने की सलाह देते थे, क्योंकि उनका मानना था कि अगर पढ़ाई पर ध्यान लगाया तो अंक अपने आप आ जाएंगे।

74 वर्ष के पिता को तोड़ गया बेटे का यूं बिछड़ना

74 वर्ष के पिता को तोड़ गया बेटे का यूं बिछड़ना

विंग कमांडर के पिता सुरेंद्र सिंह 74 वर्ष के हैं। इस उम्र में बेटे के हमेशा के लिए चले जाने का गम उन्हें असहनीय दुख दे गया है। पिता बताते हैं कि आखिरी बार उनकी बेटे से बात हुई थी तो उसने सैन्य अस्पताल में बीमार मां के लिए समय लेने को बातचीत की थी। बुधवार को परिवार को टीवी पर हादसे के बारे में जानकारी मिली। बता दें, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान साल 2000 में एयरफोर्स में शामिल हुए थे। उनका परिवार 2006 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आगरा आया था। यहां पिता सुरेंद्र ने बेकरी का व्यवसाय शुरू किया था।

सीएम योगी ने की आर्थिक मदद की घोषणा

सीएम योगी ने की आर्थिक मदद की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के पैतृक आवास शुक्रवार को गए थे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी। सीएम योगी ने इस मौके पर विंग कमांडर के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान करने की भी घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+