Agra: 'होठों पर लगी लिपस्टिक कहां गायब हो गई?' थाने पहुंचा अजब मामला, पुलिस ने भी पकड़ा माथा
एक बहुत पुरानी कहावत है कि "शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं था।" बस एक 'शक' की वजह से न जाने कितने लोग अपनी जान गवां चुके हैं और न जाने कितने परिवार इसी 'शक' ने बर्बाद कर दिए हैं। यह ताजा मामला इसका जीता जागता उदहारण है, जिसमे पति-पत्नी के बीच एक लिपस्टिक झगड़े की वजह बन गई और मामला थाने तक जा पहुंचा।
होठों पर लगी लिपस्टिक कहा गायब हो गई?
बता दें कि यह पूरा मामला आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है। यहां एक दंपत्ति को पुलिस लेकर पहुंची जिनकी शादी को अभी केवल तीन महीने ही हुए हैं। पत्नी का आरोप है कि उसका पति सिर्फ इस बात पर उसके साथ मारपीट करता है कि उसके होठों पर लगी लिपस्टिक कहा गायब हो गई?

पति को हुआ शक
दरअसल पति का कहना है कि प्रतिदिन की तरह वह फैक्ट्री से आया। फिर रात में पत्नी ने उसके सामने अपने होठों पर लिपस्टिक लगाई, लेकिन सुबह उसके होठों पर लगी लिपस्टिक गायब थी। पत्नी से उसने इस बारे में उसने पूछा तो वो अलग-अलग बातें करने लगी। जिसपर उसे शक हुआ और उसने पत्नी को पीट दिया।
लिपस्टिक हटने पर मारपीट की
वहीं पत्नी का कहना है कि रात को लिपिस्टिक लगाई थी, सुबह ब्रश किया, मुंह धोया, नाश्ता किया तो लिपस्टिक हट गई लेकिन पति मुझ पे शक करता है। पति ने लिपस्टिक हटने पर मारपीट की जिसके कारण बात पुलिस तक पहुंची।

मामले में दी गई अगली तारीख
उधर पुलिस को भी इस मामले में जब कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने मामले को परिवार परामर्श केंद्र के लिए ट्रांसफर कर दिया। वहीं परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर्स डॉक्टर अमित गौड़ का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाया गया और समझाने का काम किया गया है। लेकिन मामला हल नहीं हुआ है। इस मामले में अब अगली तारीख दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications